दिल्ली की सातों सीटों...

दिल्ली की सातों सीटों पर भाजपा की शानदार जीत का सेहरा वीरेन्द्र सचदेवा के सिर : कुलदीप सिंह भोगल

कुलवंत कौर, संवाददाता 

नई दिल्ली। अखिल भारतीय दंगा पीड़ित राहत कमेटी के अध्यक्ष कुलदीप सिंह भोगल ने आज साथियों सहित भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचकर प्रदेशाध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा को दिल्ली की सातों सीटों पर भाजपा की जीत के लिए बधाई देते हुए उन्हें सिरोपा, कृपाण सहित स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। सः भोगल के इलावा रविन्दर सिंह खुराना, गुरदेव सिंह भोला, गुरप्रीत सिंह कोछड़, व अन्य प्रमुख सिख शख्सीयतें मौजूद रही।

सः कुलदीप सिंह भोगल ने कहा कि सिख समाज इस समय आपरेशन ब्लयू स्टार की 40वीं बरसी मना रहा है जिसके चलते उनके द्वारा मिठाई आदि नहीं बांटी गई मगर भाजपा की दिल्ली में शानदार जीत पर समुचे सिख जगत में खुशी की लहर है और सिख समुदाय की वोट की बदौलत ही भाजपा को सभी सीटों पर भारी बढ़त मिली है। उन्होंने दिल्ली के सिखों का आभार भी प्रकट किया। सः कुलदीप सिंह भोगल ने वीरेन्द्र सचदेव को पंजाबी शेर का खिताब देते हुए कहा कि अरसे बाद भाजपा ने किसी पंजाबी को दिल्ली की कमान सौंपी है जिसके चलते पंजाबी खासकर सिख समुदाय एक बार फिर से पूरी तरह से भाजपा के साथ खड़ा दिखाई दे रहा है। उन्हांेने कहा वह 1984 कत्लेआम के पीड़त परिवारों को इन्साफ दिलाने के लिए निरन्तर संघर्ष करते आ रहे हैं और देश में एक बार फिर से नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने से उन्हें पूरी उम्मीद है कि अभी जो कातिल शेष बचे हैं उन्हें भी सलाखों के पीछे भेजने के लिए सरकार द्वारा कार्यवाई जारी रखी जायेगी।

Comments