जनहित दल,...

जनहित दल, का मुख्य उद्देश्य घोटालों की सरकारों के खिलाफ अभियान : जोशी

बंसी लाल, वरिष्ठ पत्रकार 

नई दिल्ली। जनहित दल भ्रष्टाचारियों के खेल को करेगी उजागर नई दिल्ली के सांग्रिला होटल में अपनी जन हित पार्टी लॉन्च करने के साथ साथ केजरीवाल सरकार की भ्रष्टाचार नीतियों को लेकर एक प्रेस वार्ता का भी आयोजन किया ।इस मौके पर जनहित दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंशुमान जोशी, धर्मेन्द्र सिंह कोहली( पूर्व विधायक सीमा पूरी ), तथा अशोक कुमार चौहान( पूर्व विधायक अंबेडकर नगर) श्रीमति गीतांजलि दत्ता इत्यादि उपस्थित हुई। जनहित पार्टी के अध्यक्ष अंशुमान जोशी ने कहा कि दिल्ली और उसके निवासियों के कल्याण के लिए एक मजबूत दृष्टिकोण को अपनाते हुए, जनहित दल, दिल्ली की राष्ट्रीय राजधानी की प्रतिबद्धता और भ्रष्टाचार मुक्त शासन देने का लिए एनडीए को समर्थन देने का एलान भी किया। उन्होंने कहा कि जनहित दल अपनी प्रतिबद्धता के प्रति स्थायी रहता है कि वह सभी दिल्ली निवासियों के हितों का प्रतिनिधित्व करता है। 

अंशुनाम जोशी ने दिल्ली सरकार के ट्रांसपोर्ट मंत्री कैलाश गहलोत पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि अगर सबसे ज्यादा भर्ष्ट दिल्ली सरकार में कोई है तो मंत्री गहलोत ,जो सबसे बड़े भूमाफिया और आप पार्टी के लिए काला धन सफेद करवाने वाले हैं। उन्होंने कई कागज़ प्रेस के सामने दिखाते हुए कहा की कई फर्जी कंपनियों के मालिक हैं, पूरा गाव इन्होंने परिवारों के साथ मिल कर खरीद रखे हैं, अंशुमान जोशी ने बताया कि पार्टी के कई अन्य विधायक भी इस भ्रष्टाचार के खेल में लिप्त हैं,पूर्व विधायक धर्मेंद्र कोली ने आरोप लगाया की अभी तक हमारी बहन को न्याय नहीं मिला न ही अभी तक केजरीवाल ने एफआईआर दर्ज होने दी।आज पूरी आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार की जननी बन गई है, नशा मुक्ति आंदोलन चलाने वालो ने पूरी दिल्ली को नशेड़ी बना दिया।कई अन्य आरोप लगाते हुए कहा कि आज मोदी सरकार जिम्मेदार सरकार है,हमारा उनको पूरा समर्थन है।

Comments