नारी शक्ति फिटनेस दौड़...

 नारी शक्ति फिटनेस दौड़ का आयोजन, नेहरू युवा केंद्र नई दिल्ली द्वारा

कुलवंत कौर, संवाददाता 

नई दिल्ली। नेहरू युवा केंद्र नई दिल्ली युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में 9 मार्च 2024 को सभी तीनों ब्लॉक के अंतर्गत माय भारत विकसित भारत-नारी शक्ति फिटनेस दौड़ का आयोजन किया गया। यह फिटनेस दौड़ ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का समापन के अंतर्गत आयोजित किया गया । नारी शक्ति फिटनेस दौड़ का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के बीच नियमित शारीरिक गतिविधि की भागीदारी को बढ़ावा देना तथा फिटनेस के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाना है।

माय भारत विकसित भारत नारी शक्ति फिटनेस दौड़ के अंतर्गत प्रत्येक ब्लॉक में 25 महिलाओं ने 500 मीटर के ट्रैक पर दौड़ लगाया। दौड़ में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहने वाले विजेताओं को माय भारत किट एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। वसंत विहार ब्लॉक में दौड़ का आयोजन जयदेव द्वारा किया गया। वही चाणक्यपुरी ब्लॉक के अंतर्गत सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती रंजीता तिवारी द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। तथा दिल्ली कैंट ब्लॉक में उत्कर्ष महिला समिति के सहयोग से कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें स्वयंसेवक उज्जवल का भरपूर योगदान रहा।

Comments