जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम...

जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में होगी अहिंसा रन, मिलिंद सोमन दिखाएंगे हरी झंडी

बंसी लाल, वरिष्ठ पत्रकार 

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों और विश्व के कई देशों में IIFL JITO के तत्वावधान में अहिंसा रन का आयोजन किया जाएगा। 31 मार्च को देश में लगभग 55 से ज्यादा स्थानों पर और विश्व में करीब 22 से अधिक देशों में JITO की ओर से Ahimsa Run का विराट आयोजन किया जाएगा। वहीं जीतो नई दिल्ली चैप्टर के माध्यम से जवाहर लाल नेहरु स्टेडियम में अहिंसा रन की शुरुआत होगी। जीतो नई दिल्ली चैप्टर के तहत अहिंसा रन को अभिनेता मिलिंद सोमन और अभिनेत्री मंदिरा बेदी मुख्य अतिथि के तौर पर हरी झंडी दिखाएंगे। कई बॉलीवुड कलाकारों के जरिए भी अहिंसा रन का समर्थन किया गया है। 

पूरे भारत में 31 मार्च 2024 को 100+ शहरों में 1,25,000 + प्रतिभागियों के साथ और 22 देशों में अहिंसा को बढ़ावा देने के लिए अहिंसा रन का आयोजन कर रहा है, सभी एक ही समय में, एक ही दिन चलेंगे। साथ ही जीतो को एक सप्ताह में विश्व भर से अहिंसा रन के लिए सबसे ज्यादा रजिस्ट्रेशन के लिए आधिकारिक तौर पर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड ने भी मान्यता दी है। विश्व भर से 15,000 से ज्यादा लोगों ने इसके लिए रजिस्ट्रेशन करवाया है। भगवान महावीर की जयंती से पहले जियो और जीने दो के इरादे के साथ आयोजित होने वाली शांति और अहिंसा का संदेश देने के लिए यह सबसे बड़ी दौड़ है। अहिंसा रन में चार श्रेणियां होंगी 3 किलोमीटर, 5 किलोमीटर और 10 किलोमीटर और 21 किलोमीटर जो कि सुबह 5.30 बजे से शुरु होगी। वहीं दौड़ में जीतने वाले प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार भी दिया जाएगा। साथ ही उम्मीद है कि अहिंसा रन के बाद भी गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में जीतो की ओर से कई अहम कीर्तिमान स्थापित किए जाएंगे।

Comments