फिर एक बार पुस्तक...

फिर एक बार पुस्तक प्रेमियों के आकर्षण का केंद्र होगा दिल्ली विश्व पुस्तक मेला : युवराज मालिक

कुलवंत कौर, संवाददाता 

नई दिल्ली। दिल्ली विश्व पुस्तक मेले में इस बार मुख्य आकर्षण होगा इ लर्निंग किताबों का नया स्वरूप,वही ई लर्निंग पुस्तकालय का भी उद्घाटन किया जाएगा,यह मेला दिल्ली के प्रगति मैदान मे 10 से 18 फरवरी तक , हाल नंबर एक से पांच हाल में लगेगा वही उद्घाटन भारत मंडपम में मान्य केंद्रीय शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान करेंगे,मुख्य सहयोगी किंगडम ऑफ सऊदी अरेबिया देश होगा।

नेशनल बुक ट्रास्ट के युवराज मालिक ने दिल्ली में प्रेस वार्ता में बताया कि हमने अपने पिछले पचास सालों के अनुभवों से कई बदलाव इस बार किए हैं। पांच स्टालों में अलग अलग रचनाओं, साहित्यकारों, अलग अलग भाषाओं, लेखकों, विचारकों, बुद्धिजीवियों, दिव्यांगों और पाठको के मनपसंद की पुस्तकें उपलब्ध होंगी,वही प्रकाशकों को भी कोई समस्या न हो इसके लिए विश्व व्यवसायिक बैठके भी आयोजित की जाएंगी।

उन्होंने बताया की इस बार भी कई देश विदेश से प्रकाशक, विचारक,लेखक,आ रहे हैं जिन्हे भारत की संस्कृति को समझने विश्व के सबसे बड़े पुस्तक मेले को जानने समझने का मौका मिलेगा। मालिक ने बताया की इस बार स्कूलों कॉलेज के बच्चों ,सीनियर सिटीजन को मुफ्त प्रवेश मिलेगा पार्किंग की भी विशेष सुविधा उपलब्ध है।दिल्ली विश्व पुस्तक मेले में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत मातृ भाषा में शिक्षा ग्रहण के अभियान को आगे ले जाते हुए पाठको के लिए यहां क्षेत्रीय भाषाओं को पुस्तके और अन्य भाषाओं में भी जानकारियां उपलब्ध होंगी।

बुक्स फॉर ऑल के तहत सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की सहभागिता से यूआईडी प्रस्तुति करने द्रष्टिबाधित पाठको को ब्रेल लिपि देवनागरी पुस्तके मुफ्त में उपलब्ध होंगी।कई संस्कृति,नुक्कड़ नाटकों के साथ फेस्टिवल ऑफ सऊदी अरेबिया का भी आनंद दर्शक उठा सकेंगे।यह मेला सुबह 10बजे से रात आठ बजे तक लगेगा।टिकट की कीमत मात्र 20 रुपए है जो ऑनलाइन या मेट्रो स्टेशनों पर क्युआर कोड से खरीद सकते हैं। इस मौके पर शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार से श्रीमती हेमा म्येत्री अधिकारी आईटीपीओ, सऊदी के अधिकारी,मिलिंद सुधाकर मराठी,नेशनल बुक ट्रस्ट चेयरमैन भारत सरकार उपस्थित रहे।

Comments