राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी...

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, महिला इकाई की कार्यसमिति कि बैठक सम्पन्न, केंद्र सरकार की नाकामियों के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया : डॉ. सीमा मलिक

कुलवंत कौर, संवाददाता 

नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी,महिला विंग के द्वारा आयोजित केंद्रीय कार्यालय लोदी स्टेट नई दिल्ली स्थित कार्यसमिति की बैठक में सभी को नए साल की शुभ कामनाएं देते हुए संस्कृति कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। राष्ट्रीय अध्यक्षा महिला विंग फौजिया खान की अध्यक्षा में हुई कार्यसमिति की बैठक में लोकप्रिय नेता राष्ट्रीयअध्यक्ष मान्य शरद पवार के आह्वान पर वर्तमान केंद्र सरकार के विरूद्ध देश में बढ़ते महिलाओं के खिलाफ अपराधो पर भी निन्दा प्रस्ताव पास किया जिसमे,भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष ब्रजभूषण शरण सिंह के द्वारा महिला कुश्ती खिलाड़ियों का शोषण करना वही, केंद की सरकार का संरक्षण मिलना,इस कारण अंतर्राष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ियों को न्याय नहीं मिला।गुजरात का जघन्य अपराध बिल्किस बनो के साथ अत्याचार, अपराधियों का भाजपा द्वारा महिमा मंडन करना,वही मान्य उच्च न्यायालय के द्वारा उन्हें पुनः जेल में डालना,सरकार को बेनकाब करता है,वाराणसी जो प्रधान मंत्री का संसदीय क्षेत्र वहा बीएचयू की छात्रा के साथ हुए गैंग रैप में भी केंद्र सरकार का ढुल मूल रवैया दर्शाता है कि मौजूदा सरकार महिलाओं के प्रति कितनी संवेदनशील है।   

राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. सीमा मलिक ने केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा कि मणिपुर में लगातार दस महीने से हो रहे दंगे, वहा बढ़ते महिलाओं के प्रति अपराध बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है, केंद सरकार की करनी कथनी में फर्क है। उन्नाव के चर्चित रेप कांड में भी भाजपा के तत्कालीन विधायक कुलदीप सेंगर के द्वारा खुले आम कानून का मजाक बनाना,उन्हे भी केंद का समर्थन मिला। डा सीमा मालिक ने बताया कि कार्यसमिति में केंद्र सरकार के खिलाफ देश में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधो पर भी निंदा प्रस्ताव पास किया गया।

वही, बिहार सरकार के द्वारा जातीय जनगणना करवाने का स्वागत किया और कर्नाटक में हुई जनगणना की रिपोर्ट जल्द पेश किए जाने की मांग की।प्रस्ताव में विपक्षी दलों के गठबंधन "इंडिया" एलाइंस भी देश भर में जाति आधारित जनगणना की मांग कर चुका है।यह प्रस्ताव आगामी लोकसभा चुनावों में बड़ा मुद्दा बनाए जाने की भी बात कही।महिला विंग की अध्यक्षा फौजिया खान का कहना है कि पार्टी का फैसला सर्वोपरी है उन्होंने बताया कि जातीय जनगणना से देश के सामने आयेगा कि कितने ओबीसी,कितने एससी/एसटी, वा अन्य जातीय है,और उनको न्याय मिलेगा, जिसकी जितनी जनसंख्या उतनी उनकी हिस्सेदारी होनी चाहिए,उनको उनका हक मिलना चाहिए।

फौजिया खान ने कहा कि देश में मौजूदा राजनीतिक हालात के बीच राष्ट्रवादी महिला कांग्रेस जातिगत जनगणना का पुरजोर समर्थन करती है।हमारे सम्मानित एवं देश के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता आदरणीय शरद पवार साहब ने भी जातिया गणना को वक्त की जरूरत बताते हुए इसका समर्थन किया है। आने वाले चुनावों में जनता के बीच मजबूती के साथ इस मुद्दे को भी लेकर जाना है। कार्यसमिति की बैठक में देश भर से सैकड़ों कार्यकर्ताओं महिलाओं ने शिरकत की वही देश भक्ति से ओत प्रोत, सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आनंद लिया।

Comments