108 कुंडीय श्रीराम महायज्ञ...

ऑल नेहरू प्लेस मार्केट एसोसिएशन ने भव्यता से 108 कुंडीय श्रीराम महायज्ञ पूर्णाहुति दी

कुलवंत कौर, संवाददाता 

नई दिल्ली। ऑल नेहरू प्लेस डेवलपमेंट एंड वेलफेयर एसोसिएशन ने नेहरू प्लेस मार्केट ने सभी के सहयोग से भव्यता से राम उत्सव का आयोजन ने किया,जिसमे केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह,निगम पार्षद राजपाल सिंह, के साथ सैकड़ों भाजपा नेता,राम भक्त उपस्थित रहे।

श्री राम जन्मभूमि मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से राम राज्य की और देश बढ़ेगा यह कहना था अध्यक्ष आल मार्केट एसोसिएशन नेहरू प्लेस के महेंद्र अग्रवाल का। महेंद्र अग्रवाल ने बताया की आज की पूर्ण आहुति में अयोध्या में हो रहे प्राण प्रतिष्ठा समारोह में मान्य प्रधान मंत्री मोदी जी के प्रयासों का प्रतिफल है,आज देश विश्व की परिधि में पहचाना जाने लगा है। चारो और राममय हो रहा है।लगभग पांचों सालो के बाद हमे श्री राम जी को अपना उचित स्थान अयोध्या में मिला है,आज के यज्ञ और आराधना से दिल्ली सहित देश में शांति सद्भावना जागृत होगी। ऑल नेहरू प्लेस डेवलपमेंट एंड वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वाधान में श्री राम जन्मभूमि में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में 108 कुंडीय श्रीराम महायज्ञ, सुंदरकांड पाठ एवं भजन संध्या का आयोजन नेहरू प्लेस मार्केट के प्रांगण में किया।

सुंदरकांड पाठ एवं भजन संध्या 21 जनवरी से, 108 कुंडिया श्री राम महायज्ञ 22 जनवरी 2024 सुबह 9:00 बजे शुरू हुआ।महायज्ञ यज्ञचार्य युगऋषि जगाधाचार्य महा पंडित चंद्रमणि मिश्रा जी ने किया। मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम का टेंट से अपने राज दरबार में जाने को लेकर लोग काफी आनंदित एवं उत्साह की मुद्रा में हैं । सभी लोग एक दूसरे को बधाई दे रहे हैं,यह कहना था प्रमुख रूप से उपस्थित केद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह का आज मेरा सौभाग्य है कि में नेहरू प्लेस मार्केट में 108 श्री राम महा यज्ञ में आहुतियां दे सका,विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए उन्हें अलग सोच की प्रवृति का बताया, जहा सारा देश मान्य प्रधान मंत्री जी की आह्वान पर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होकर राममाय हो गया है वही चारो और उत्साह का माहोल है।आगे लगातार लोगों को वहा दर्शन करने के लिए भाजपा प्रयास करेगी।इस मौके पर कई अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

कपिल अग्रवाल अध्यक्ष आपका हमारा अपना समाज फाउंडेशन, संजय मित्तल एवं मुकुल गर्ग ने बताया नेहरू प्लेस कार्यक्रम स्थल पर फुल स्क्रीन लगाकर वहां पर अयोध्या का पूरा आयोजन दिखाए एवं इस अवसर पर भंडारे का आयोजन भी किया ।

Comments