नमो नमो युवा जागरण...

नमो नमो युवा जागरण मंच ने 5100 से ऊपर जरूरतमंद महिलाओं को कंबल बांटे

कुलवंत कौर, संवाददाता 

नई दिल्ली। वीर बाल दिवस पर नमो नमो युवा जागरण मंच एवं अमृतवाणी सेवा ट्रस्ट की तरफ से 9 वा विशाल कंबल वितरण समारोह आयोजित हुआ। यह कार्यक्रम रमेश नगर के 2 ब्लॉक में हुआ। केंद्रीय मंत्री श्रीमती मीनाक्षी लेखी कार्यक्रम की मुख्य अतिथि थी l श्री वरिंदर सचदेवा, अध्यक्ष, दिल्ली प्रदेश भाजपा कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता धरमवीर आनंद, संस्थापक, अमृतवाणी सेवा ट्रस्ट ने की।

कार्यक्रम में विशेष आमंत्रित मेहमान के तौर पर सुनील कक्कड़, जिलाध्यक्ष, करोल बाग भाजपा, पूर्व विधायक सुभाष सचदेवा, सांसद प्रतिनिधि भारत भूषण मदlन, दिल्ली प्रदेश भाजपा प्रवक्ता वरिंदर बब्बर, गुलशन विरमानी, अध्यक्ष, आस्था वेलफेयर सोसाइटी, दामिनी सिंह चंदेल, अध्यक्ष, आनंदी देवी फाउंडेशन, दिव्या गोसाई, सुंदरकांड, सेवादल, राहुल मेहता, उपाध्यक्ष, जिला करोल बाग भाजपा, विमल भयान, मंडल अध्यक्ष, रमेश नगर, अभिषेक आनंद मंडल अध्यक्ष मोती नगर, संजय मल्होत्रा, महामंत्री, रमेश नगर मंडल भाजपा एवं कमल खुराना, रेजिडेंट्स वेलफेयर सोसाइटी, 2 एवं 6B ब्लॉक की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के मुख्य सहयोगी रहे : अलेक्सी होंडा, प्रकाश चंद्र शर्मा, रवि नायर, गोल्डी करतार सिंह कलसी, कमल खुराना, अमित अरोड़ा, अमित जग्गी, सीताराम गोयल, संजय खुराना एवं सुरेंद्र घई l अंत में सभी आए हुए लोगों को जलपान भी कराया गया।

Comments