नेहरू युवा केंद्र नई दिल्ली...

नेहरू युवा केंद्र नई दिल्ली द्वारा संविधान दिवस का आयोजन

कुलवंत कौर, संवाददाता

राजधानी दिल्ली। नेहरू युवा केंद्र नई दिल्ली के तत्वाधान में संविधान दिवस का आयोजन किया गया।साल 1949 में संविधान सभा द्वारा भारत के संविधान को अपनाने के उपलक्ष्य में 2015 से 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है।  इस दिन का प्रमुख उद्देश्य संविधान की विशेषता को और इसके बारे में लोगों को जानकारी प्रदान करना है। इस अवसर पर नेहरू युवा केंद्र,नई दिल्ली के अधिकारियों ने भारतीय संविधान के निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी को पुष्पांजलि अर्पित की। सभी स्वयंसेवकों एवं युथ क्लबों के सदस्यों ने संविधान की उद्देशिका की शपथ ली।

संविधान दिवस के प्रचार प्रसार हेतु स्वयंसेवकों एवं युवा मंडलों के सदस्यों द्वारा निबंध लेखन एवं चित्रकला प्रतियोगिता  का आयोजन किया गया। संविधान दिवस के कार्यक्रम के माध्यम से जन-जन को संविधान के प्रति अपने कर्तव्यों एवं  दायित्वों से अवगत कराया गया। और बच्चों के द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की कार्य पद्धति के बारे में समझाया गया। इस आशा पर बच्चों ने शपथ भी ली और संत दास जी के द्वारा भी अंबेडकर जी की कार्य पद्धति पर प्रकाश डाला गया। इस कार्यक्रम का आयोजन बिंदापुर में मंजू चौहान जी अंशु के द्वारा कराया गया।

Comments