दिल्ली शिक्षक विश्वविद्यालय...

दिल्ली शिक्षक विश्वविद्यालय में परिचर्चा एवं पुस्तक विमोचन 

कुलवंत कौर, संवाददाता 

नई दिल्ली। दिल्ली शिक्षक विश्वविद्यालय में नेशनल एजुकेशन डे के अवसर पर "शिक्षा, समाज एवं साहित्य " पर परिचर्चा एवं पुस्तक विमोचन का आयोजन अभिमंच साहित्य सभा के साथ  किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अभिमंच सभा के प्रबंध न्यासी  नित्यानंद तिवारी द्वारा अतिथियों के स्वागत एवं परिचय के साथ हुई। इसके बाद डॉ आस्था पाण्डेय की पुस्तक "आईसीसी इन एजुकेशन: इंटरैक्शन बिट्विन चिल्ड्रेन एंड टीचर्स" का विमोचन हुआ। वी एल मीडिया साॅल्यूशंस द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक का लोकार्पण कार्यक्रम के अध्यक्ष एवं दिल्ली शिक्षक विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो धनंजय जोशी, दिल्ली विश्वविद्यालय के समाजकार्य विभाग के अध्यक्ष प्रो संजय राॅय, विशिष्ट अतिथि प्रो बी एन मिश्रा, प्रोफेसर राजीव रंजन द्विवेदी, प्रोफेसर उमेश पाठक एवं नित्यानंद तिवारी ने किया। लेखिका डॉ आस्था पाण्डेय ने पुस्तक एवं लेखन से जुड़े अनुभव साझा किया। उनहोंने इस पुस्तक की उपयोगिता पर विस्तार से चर्चा किया। 

मुख्य अतिथि प्रो राॅय ने समाज के लिए शिक्षा की आवश्यकता पर अपना विचार रखे एवं पुस्तक पर भी प्रकाश डाला। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो धनंजय जोशी ने कार्यक्रम पर विस्तृत चर्चा की एवं लेखिका के प्रयासों की सराहना की। विश्वविद्यालय के छात्र छात्राओं ने सास्कृतिक प्रस्तुति से कार्यक्रम में इंद्रधनुषी छटा बिखेरा। नित्यानंद तिवारी ने कार्यक्रम में शामिल सभी अतिथियों को गीता भेंट किया। कार्यक्रम का संचालन  डॉ कविता कबीरा ने किया।

Comments