MX प्लेयर...

MX प्लेयर का अंतर्राष्ट्रीय स्लेट अक्टूबर 2023 को यादगार बनाने का वादा करता है

कुलवंत कौर, संवाददाता 

नई दिल्ली। इस अक्टूबर में, मनोरंजन के एक अविस्मरणीय महीने का वादा करते हुए MX प्लेयर, अपने अंतर्राष्ट्रीय स्लेट के साथ दर्शकों को एंगेज करने के लिए पूरी तरह तैयार है। के-ड्रामा प्रेमियों, सम्मोहक कहानी के लिए तैयार हो जाइए क्योंकि MX प्लेयर कोरियाई नाटकों का एक क्यूरेटेड चयन प्रस्तुत कर रहा है जो आपके दिलों को झकझोर देगा और आपकी जिज्ञासा को बढ़ाएगा। मनोरंजक ड्रामा से लेकर रोमांचक एक्शन, रोमांस से लेकर फैंटसी तक, MX प्लेयर का विदेसी स्लेट आपको घर बैठे भावनाओं और सिनेमाई प्रतिभा की दुनिया में ले जाने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

4 अक्टूबर, 2023 - एट एटीन

"एट एटीन" एक हृदयस्पर्शी कोरियाई नाटक है जो तीन किशोरों, चोई जून वू, यू सू बिन और मा ह्वी यंग के जीवन पर प्रकाश डालता है, जो हाई स्कूल की जटिलताओं और किशोरावस्था की चुनौतियों का सामना करते हैं। अकेला रहनेवाला जून वू, जिसकी आकर्षक बाजू छिपी हुई है, एक नए स्कूल में जाता है और वहां सू बिन के साथ उसकी दोस्ती हो जाती है। सू बिन अपनी माँ की ऊँची उम्मीदों के साथ संघर्ष करती है, और ह्वी यंग, जो बाहर से आत्मविश्वासी लेकिन सच में अंदर से डरपोक किशोरी है। साथ में, वे आत्म-खोज की यात्रा पर निकलते हैं और सच्ची दोस्ती के गहरे प्रभाव को सीखते हैं। 4 अक्टूबर 2023 से MX प्लेयर पर हिंदी में 'एट एटीन' देखें और उनके अठारहवें वर्ष के अविस्मरणीय क्षणों का गवाह बनें।

11 अक्टूबर, 2023 - मिस्ट्रेस

"मिस्ट्रेस", एक कोरियाई नाटक है, जो 30 या उसके आसपास की उम्र की चार महिलाओं और उनके जटिल रिश्तों की कहानी के इर्द-गिर्द घूमता है - प्रत्येक महिला आत्म-खोज के मार्ग पर है और वे एक साथ एक अशांत यात्रा का सामना करती हैं। जान से योन के पति की एक दुर्घटना में मृत्यु हो जाने के बाद, वह अपनी बेटी के साथ रहती है। उसे फोन आने लगते हैं और उसके आसपास रहस्यमयी चीजें घटने लगती हैं। मनोवैज्ञानिक किम युन सू गहरे रहस्यों से जूझती है, जब उसके पूर्व प्रेमी का बेटा उसका मरीज बन जाता है। हाई स्कूल शिक्षिका हान यंग वोन का जीवन वन-नाइट स्टैंड के बाद उलझ जाता है, जबकि सेक्रेटरी दो ह्वा यंग साज़िश में उलझ जाती है, जब उसकी लॉ फर्म बेवफाई का सबूत मांगने के लिए उसके पूर्व-प्रेमी की पत्नी को अपने क्लायंट के रूप में लेती है। इन चार महिलाओं को एक साथ बांधने वाले रहस्यों और स्कैंडल्स को जानने के लिए 11 अक्टूबर 2023 से हिंदी में "मिस्ट्रेस" देखें।

18 अक्टूबर 2023 - हाई क्लास

"हाई क्लास" एक मनोरंजक कोरियाई नाटक है जो बेहद-अमीर लोगों के बीच उनकी ऊपरी अचूकता के नीचे छिपी काली सच्चाइयों को उजागर करता है। सॉन्ग येओ-उल (चो येओ-जेओंग) पर अपने पति की हत्या का गलत आरोप लगाया जाता है। नाम जी-सियोन (किम जी-सू) अंतरराष्ट्रीय स्कूल में माताओं के बीच स्टार है जहां अमीर वर्ग के बच्चे जाते हैं। डैनी (हा जून), एक पूर्व आइस हॉकी खिलाड़ी, वहां पढ़ाते हैं। येओ-उल की एकमात्र सहयोगी ह्वांग ना-यून (पार्क से-जिन) है, जो एक साथी सिंगल मदर है। इस बीच, भूली बिसरी अभिनेत्री चा दो-योंग (गोंग ह्यून-जू) जी-सियोन के साथ रहती है और उसे सुर्खियों में रहना है। 18 अक्टूबर 2023 से MX प्लेयर पर हिंदी में स्ट्रीम होनेवाली "हाई क्लास" के रहस्य और साज़िश के लिए तैयार हो जाइए। यह समाज के अमीर वर्गों में छिपे रहस्यों को उजागर करता है।

25 अक्टूबर 2023 - डार्क होल

"डार्क होल" एक मनोरंजक कोरियाई साई-फाई एक्शन थ्रिलर ड्रामा है, जो एक सिंकहोल से निकलने वाले काले धुएं से उत्पन्न म्यूटेंट के खिलाफ जीवन-या-मौत की लड़ाई में जीवित बचे लोगों की कहानी बताता है। अपने पति की अनसुलझी हत्या से परेशान जासूस ली ह्वा सन (किम ओक बिन) सियोल मेट्रोपॉलिटन पुलिस एजेंसी की क्षेत्रीय जांच इकाई में काम करती है। उसका जीवन बदल जाता है, जब उसके पति का हत्यारा उससे संपर्क करता है और वह उसे मुजीशी के खौफनाक शहर में ले जाता है। गहरे सिंकहोल से परेशान करने वाली काली धुंध में घिरे शहर के निवासियों को अजीब तरह से बदल दिया है। पूर्व जासूस और मुजीशी मूल निवासी, यू ताए हान (ली यून ह्युक) के साथ, ह्वा सन को शहर को बचाना होगा, अपने पति के हत्यारे को उजागर करना होगा और राक्षसी बाधाओं का सामना करना होगा। 25 अक्टूबर 2023 से MX प्लेयर पर डार्क होल हिंदी में स्ट्रीमिंग होते देखें।

Comments