रेल दुर्घटनाओं की...

रेल दुर्घटनाओं की जिम्मेदारी रेल मंत्री को लेनी पड़ेगी और अपना इस्तीफा देना पड़ेगा : श्रीनिवास बी वी

कुलवंत कौर, संवाददाता 

नई दिल्ली। भारतीय युवा कांग्रेस ने आज आंध्रप्रदेश रेल दुर्घटना को लेके विरोध प्रदर्शन किया और रेल मंत्री के इस्तीफे की मांग की। इस अवसर पर भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री श्रीनिवास बी वी जी ने कहा कि आंधप्रदेश रेल दुर्घटना बहुत ही दुखद है। मोदी सरकार का कवच केवल अडानी के लिए है, भारतीय रेल के लिए नही है। उन्होंने यह भी कहा कि रेल दुर्घटनाओं की जिम्मेदारी रेल मंत्री को लेनी पड़ेगी और अपना इस्तीफा देना पड़ेगा।

भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और दिल्ली प्रभारी कोको पाढ़ी ने कहा कि दिन प्रतिदिन रेल दुर्घटना में बढ़ोतरी रेल मंत्री और केंद्र सरकार की नाकामी को दर्शाती है, रेल कवच देश की आम जनता के लिए नही है पर मोदी सरकार के मित्रो के लिए सरकारी कवच पूर्ण तरीके से काम कर रहा है। रेल मंत्री को अपनी जिम्मेदारी लेनी चाहिए और जल्द से जल्द इस्तीफा देना चाहिए। 

इस दौरान प्रदर्शन में राष्ट्रीय महासचिव और दिल्ली प्रभारी कोको पाढ़ी, राष्ट्रीय सचिव और दिल्ली सह प्रभारी खुशबू शर्मा, दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष रणविजय लोचव समेत अनेकों युवा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 


Comments