जु जित्सु...

जु जित्सु खेल को हर वर्ग तक पहुचायेंगे : मोहित विंजोला

कुलवंत कौर, संवाददाता 

नई दिल्ली। आल जु जित्सु एसोसियेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार जोशी, सचिव अमित अरोरा ने आल दिल्ली जु जित्सु एसोसियशन को मान्यता देते हुए मोहित विंजोला को दिल्ली का अध्यक्ष, कन्हैया कुमार को सचिव एवं पायल गांधी को कौशाध्यक्ष नियुक्त कर कहा की हमे दिल्ली जु जित्सु एसोशियेशन का गठन करते खुशी हो रही है।

विजय कुमार जोशी ने बताया की तायकूंन्दो,जुडो ओर कराटे से मिलता जुलता खेल है जु जित्सु,, सेल्फ डिफेन्स का जेंटलमेंन खेल है,जिसे जापान के बाद,अमेरिका और दक्षिणी कोरिया मे राष्ट्रीय स्तर पर खेला जाने वाला खेल है। राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार जोशी ने उतम नगर दिल्ली के प्लाज़ो होटल मे एक प्रेस वार्ता मे आल दिल्ली एसोसियेशन का अध्यक्ष-मोहित विंजोला, सचिव कन्हैया कुमार एव कोषाध्यक्ष कुमारी पायल गांधी को नियुक्ति पत्र देते हुए कहा की दिल्ली की कमेटी का जल्द गठन कर जु जित्सु को हर वर्ग तक ले जाना ही हमारा मकसद है, हमारी एक मात्र मान्यता प्राप्त जु जित्सु स्पोर्ट्स संस्था है जो राष्ट्रीय स्तर पर जु जित्सु खेल को बढ़ावा दे रही है, जल्द ही सभी प्रदेशो मे गठन कर दिया जायेगा।   

दिल्ली अध्यक्ष मोहित विंजोला ओर सचिव कन्हैया कुमार ने सयुंक्त ब्यान मे कहा कि हम राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार जोशी का आभार प्रकट करते हैं कि उन्होंने हमारी टीम पर विश्वाश जताया ,जल्दी ही अन्य सदस्यों को नियुक्त कर खेल को स्कूल स्तर से यूनिवर्सिटी तक लेकर जाएंगे ,अच्छे कोच नियुक्त कर अच्छे खिलाडी बनाएंगे। आल जू जित्सु एसोसियेशन भारतीय खेल मंत्रालय के साथ स्पोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया से भी मान्यता प्राप्त है। हाल ही मे हुए एशियां खेलो मे इसे प्रतिनिधत्व खेल की तरह मौका मिला जिसमे कई देशी की टीमों ने भाग लिया था।

Comments