महिलाओं को सम्मानित...

विश्व महिला दिवस पर एनसीडब्लूसी ने किया महिलाओं को सम्मानित

राज कुमार 

नई दिल्ली। आज महिलाओं ने हर क्षेत्र में अपना मुकाम कायम किया हुआ हैं। ग्रहणी जीवन के बाद भी समाज कें लिए भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने में सफल हुई हैं। विश्व महिला दिवस के अवसर पर देश और समाज के लिए अपनी महत्वपूर्ण  भूमिका निभा रही महिलाओं को नेशनल चाइल्ड एंड वूमेन  डेवलपमेंट काउंसिल द्वारा दिल्ली के वाई एम सी ए में एक भव्य समारोह में कई राज्यों से आई महिलाओं को सम्मानित किया गया।

कई बार सम्मानित हो चुकी ममता सक्सेना, जिन्हे वर्ष 2010में उन्हे इंद्रा गांधी राष्ट्रीय ज्ञान पीठ से बेस्ट एक्टिव प्रिंसिपल का सम्मान भी मिल चुका है,उन्हे समाज के लिए किए गए उत्कर्ष कार्यों के लिए नेशनल चाइल्ड एंड वूमेन डेवलपमेंट काउंसिल ,के द्वारा आज प्रशासित पत्र देकर सम्मानित किया, इस  मौके पर अध्यक्ष डा बिरेन देव ने कहा कि हम पिछले दस वर्षो से  सामाजिक रूप से कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित करते आ हैं।

इनर व्हील क्लब की ममता सक्सेना ने बताया कि वैसे तो  मै कई संस्थाओं से जुड़ कर कार्य कर  रही हूं लेकिन जिस तरह नेशनल चाइल्ड एंड वूमेन डेवलपमेंट काउंसिल ने सम्मानित किया है उससे में प्रभावित  हूं,उन्होंने उपाध्यक्ष श्रीमती नरेश मुदगिल का भी आभार जताया। ममता सक्सेना को ,अध्यापक दिवस पर धोल पूर,में राष्ट्रीय मिलिटरी अवार्ड ,रूलर  वूमेन एंपावरमेंट ,शिक्षा के छेत्र में, ई वेस्ट मैनेजमेंट,बेटी फाउंडेशन,और अन्य संस्थाओं के द्वारा भी स्मानित किया जा चुका है।

Comments