इनरव्हील क्लब...

इनरव्हील क्लब का अभियान, एनीमिया मुक्त हो भारत : नीलम मिश्रा

कुलवंत कौर, संवाददाता 

नई दिल्ली। इनरव्हील क्लब, दिल्ली राइजिंग स्टार ने *भारत विकास परिषद दिल्ली* दक्षिण प्रांत के तत्वाधान में, एक कार्यशाला का आयोजन 1फरवरी को किया जिसमें कई प्रमुख हस्तियों ने भाग लिया। *ईस्ट ऑफ कैलाश शाखा* द्वारा एनीमिया मुक्त भारत के अन्तर्गत श्रीराम मंदिर, ईस्ट ऑफ कैलाश नई दिल्ली, में सभी स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ शिविर लगाया गया जिसमे 65, से अधिक महिलाओं का एनीमिया  परीक्षण किया गया और स्वस्थ जीवन और सही खानपान के बारे में  भी जागरूक किया।

क्लब अध्यक्ष नीलम मिश्रा ने बताया कि हमारी संस्था कई सामाजिक सेवाओं के साथ महिलाओं के स्वास्थ संबंधित बीमारियों के लिए  प्रशिक्षित डॉक्टरों द्वारा मुफ्त  सलाह भी दी जाती है।उन्होंने कहा कि  वह अपनी ज़िला अध्यक्षा  माला जी के मार्ग दर्शन में दूरदराज के स्थानों में और अधिक स्वास्थ्य शिविर लगाने जा रहे  हैं।नीलम मिश्रा ने कहा कि हमारा संकल्प है की एनीमिया मुक्त हो भारत,उनके साथ उपाध्यक्ष अनीता जैन और सचिव रोजी गोयल, क्लब के अन्य सक्रिय सदस्य शामिल हुए।

Comments