अंग दान महादान...

अंग दान महादान, बच सकती ही कई जिंदगियां : नीलम मिश्रा 

कुलवंत कौर, संवाददाता 

दक्षिणी दिल्ली। इनरव्हील दिल्ली राइजिंग स्टार ने दधीचि देहदान समिति के साथ, अंगदान जागरूकता शिविर का सफल आयोजन किया और क्लब प्रेसिडेंट नीलम मिश्रा ने लोगों से जीवन बचाने के लिए आगे आने की अपील की है। दधीचि देह दान समिति, अंग दान के लिए गत कई वर्षो से जागरूकता अभियान चला रही है,संस्था के महामंत्री कमल खुराना और दीपक गोयल ने एक वार्ता में कहा कि हमारा उद्देश्य एक नेक काम के लिए अंगों को दान करने के लिए सुरक्षित प्रक्रियाओं के उपयोग के बारे में जागरूकता बढ़ाना और अंग दाताओं की आवश्यकता वाले लोगों तक पहुंचाना और सुविधा बढ़ाना है।

उन्होंने बताया कि आज दिल्ली राइजिंग स्टार की 15 महिलाओं ने अंग दान के लिए फॉर्म भरा।मुख्य अतिथि निगम पार्षद राजपाल सिंह ने अंगदान को महादान बताया और राइजिंग स्टार क्लब की महिलाओं के जोश और काम करने के तरीक़े की तारीफ़ की।क्लब अध्यक्ष नीलम मिश्रा ने आश्वासन दिया कि वह अन्य स्थानों में भी जल्दी ही दधीचि देह दान कैम्प लगवायेगी, उनके साथ उपाध्यक्ष अनीता जैन और सचिव रोजी गोयल, अंजना , संगीता, नीरू, इन्दु,नीलम, उमा, निशा,चित्रा गर्ग और पूनम जैन ,क्लब के अन्य सक्रिय सदस्य शामिल हुए।

Comments