नेहरू युवा केंद्र...

नेहरू युवा केंद्र नई दिल्ली द्वारा स्थानीय विषय आधारित कार्यशाला का आयोजन

कुलवंत कौर, संवाददाता 

नई दिल्ली। नेहरू युवा केंद्र नई दिल्ली, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में 12 फरवरी 2023 को बाल सहयोग कनॉट प्लेस में स्थानीय विषय आधारित एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला स्वस्थ शरीर एवं एचआईवी एड्स पर आधारित था।

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ. एस.आर. शर्मा के द्वारा किया गया। दिल्ली स्टेट ऐड्स कंट्रोल सोसायटी से हेमा बिष्ट जी के द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी युवाओं को एड्स के बारे में पीपीटी के माध्यम से जागरूक किया गया। साथ ही अपने आप को स्वस्थ कैसे रखें इस पर मदन मोहन जी ने युवाओं के साथ अपने विचार साझा किए।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी युवाओं को एड्स से संबंधित आई सी सामग्री का वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती रंजीता तिवारी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का समापन श्रीमती जितेंद्र कौर सहायक एवं कार्यक्रम पर्यवेक्षक  द्वारा सभी को धन्यवाद देकर किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में नेहरू युवा केंद्र,नई दिल्ली के स्वयंसेवक नीलोफर, निखिल प्रियंका एवं बबीता का भरपूर सहयोग रहा।

Comments