दिल्ली के खालसा...

दिल्ली के खालसा कॉलेज में बढ़ती एबीवीपी की भागीदारी चिंताजनक : सरना

कुलवंत कौर, संवाददाता 

नई दिल्ली। शिरोमणि अकाली दल दिल्ली के अध्यक्ष सरदार परमजीत सिंह सरना ने गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा संचालित गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज में   दिल्ली विश्व विद्यालय के संगठन एबीवीपी की बढ़ती भागीदारी से स्थिति चिंता जनक होती चली रही हैं। सरना ने कहा की सिरसा और कालका की जोड़ी भाजपा को कठपुतली होने के कारण अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इतना बड गया है उन्होंने हर सिखी कार्यों में भी बाधा डालनी शुरू कर दी है।उन्होंने आरोप लगाया कि कॉलेज के कर्मचारियों को डराने धमकाने लगे हैं जो उनकी बाते नही मानता है।खुले आम गुंडा गर्दी मचा रखी है।

डीएसजीएमसी से संबंधित कॉलेज में कालका और सिरसा के कारण फैकल्टी भर्ती के मामले में खालसा कॉलेज ने अपना सिख चरित्र भी खो दिया है।उन्होंने कहा कि एक समय था जब शीर्ष सिख शिक्षाविद् खालसा कॉलेज के संकाय में कार्यरत थे।वही अब सिख भर्तियों पर पूर्णविराम लग गया है।काफी सिख विरासत संस्थान माने जाने वाले कॉलेज के संकाय में केवल सात पगड़ी धारक सिखो को देखा जा सकता है।इस मौके पर सरदार।कुलदीप सिंह भोगल, मंजीत सिंह सरना,अमरजीत सिंह बेदी जसमीत सिंह प्रीतमपुरा उपस्थित रहे।

Comments