खेलकूद प्रतियोगिता...

ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता, नेहरू युवा केंद्र जिला नई दिल्ली द्वारा संपन्न 

कुलवंत कौर, संवाददाता 

नई दिल्ली। नेहरू युवा केंद्र जिला नई दिल्ली द्वारा ब्लॉक  स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन बाल सहयोग, कनॉट प्लेस में किया गया। 23-24 दिसंबर तक चले इस खेलकूद प्रतियोगिता में विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया जिसमें कबड्डी, खो-खो, दौड़, बैडमिंटन वॉलीबॉल जैसे खेल शामिल थे।

इस ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि श्री डॉ. एस आर. शर्मा ( डायरेक्टर ऑफ़ बल सहयोग)  तथा विशिष्ट अतिथि श्रीमती सविता जैन, प्रिंसिपल ऑफ बाल सहयोग स्कूल उपस्थित रहे तथा  युवाओं का मार्गदर्शन किया एवं युवाओं को खेल की महत्वता के बारे में मुख्य जानकारियां  दी गई।

नेहरू युवा केंद्र नई दिल्ली की ओर से श्रीमती जितेंद्र कौर, एपीए मौजूद रही।उन्होंने कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी को धन्यवाद और आभार प्रकट किया। प्रतियोगिता के अंत में पुरस्कार वितरण किया गया जिसमें विजेताओं को मेडल सर्टिफिकेट एवं ट्रॉफी दी गई।

ईस कार्यक्रम के सफल होने में नेहरू युवा केंद्र नई दिल्ली के स्वयंसेवकों प्रियंका, काजल, राहुल और निखिल द्वारा महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई।तथा बाल सहयोग से राम मिश्रा, मनीष कोच और संभु नाथ चिकित्सक ने भी अपना सहयोग दिया। प्रतियोगिता का सफल संचालन श्रीमती रंजीता तिवारी द्वारा किया गया

Comments