खेल प्रतियोगिता...

नेहरू युवा केंद्र दक्षिण जिला ने ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता आयोजित 

कुलवंत कौर, संवाददाता 

राजधानी दिल्ली। नेहरू युवा केंद्र जिला दक्षिणी दिल्ली द्वारा ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन खड्डा कॉलोनी जैतपुर में किया गया। 22-23 दिसंबर तक चले इस खेलकूद प्रतियोगिता में विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया जिसमें कबड्डी, दौड़, वॉलीबॉल जैसे खेल शामिल थे।

इस ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि श्री अजीत चौहान, आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता तथा विशिष्ट अतिथि  श्री मोहित चौहान जी, माधवी पार्टी कार्यकर्ता, अनूप कुमार जी हिंदू वाहिनी कार्यकर्ता उपस्थित रहे तथा आबिद अंसारी बीएसपी पार्टी कार्यकर्ता युवाओं का मार्गदर्शन किया गया एवं युवाओं को खेल की महत्वता के बारे में मुख्य जानकारियां  दी गई।

नेहरू युवा केंद्र दक्षिणी दिल्ली की ओर से श्रीमती नीलू थादानी जिला युवा अधिकारी ने युवाओं का मार्गदर्शन कर युवाओं को फिटनेस और व्य्यायम को जीवन में उपयोग करने के लिए प्रेरित किया l प्रतियोगिता के अंत में पुरस्कार वितरण किया गया जिसमें विजेताओं को मेडल सर्टिफिकेट एवं ट्रॉफी दी गई। इस कार्यक्रम के सफल होने में नेहरू युवा केंद्र दक्षिणी दिल्ली के स्वयंसेवक सहयोगी रितिक सिंह, जय प्रदीप, राहुल, राहुल सिंह , राहुल , सुदीप द्वारा महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई।

Comments