राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी...

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की दिल्ली मुख्यालय में दिल्ली नगर निगम चुनावों के संदर्भ में एक महत्वपूर्ण बैठक

बंसी लाल, वरिष्ठ पत्रकार 

राजधानी। दिल्ली एमसीडी के चुनाव हेतु स्क्रीनिंग कमेटी का गठन जैसा कि आपको पहले से ही ज्ञात है कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी आदरणीय पवार साहेब जी के मार्गदर्शन एवं दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष श्री योगानंद शास्त्री के नेतृत्व में एमसीडी चुनावों में पूरी ताक़त के साथ उतरने का ऐलान कर चुकी है, इसी कड़ी में आज राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की दिल्ली मुख्यालय में दिल्ली नगर निगम चुनावों के संदर्भ में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में पार्टी द्वारा दिल्ली एमसीडी के हर वार्ड में प्रत्याशी उतारने एवं अपने दम पर चुनाव लड़ने का फैसला हुआ। इसके लिए आज पार्टी ने सर्वसम्मति से दिल्ली एमसीडी चुनावों के लिए एक स्क्रीनिंग कमिटी का भी गठन कर दिया है।

इस कमेटी में दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष योगानंद शास्त्री जी, राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष - धीरज शर्मा एवं चौधरी फतेह सिंह को शामिल किया गया है और ये कमेटी हर वार्ड के लिए उम्मीदवारों को उनकी योग्यता के अनुसार शॉर्टलिस्ट करेगी। आज दिल्ली की स्थिति क्या है, ये आप सब अच्छी तरह जानते हैं, आज दिल्ली की सिर्फ़ हवा ही नहीं ख़राब है, बल्कि आप, बीजेपी और कांग्रेस ने मिलकर यहां की राजनैतिक हवा भी बिगाड़ दी है।

आम आदमी पार्टी और बीजेपी एक दूसरे की ही A और B टीम हैं। लेकिन हम दिल्ली की दशा को बदलना चाहते हैं, आज हमारे साथ लगातार बदलाव की इच्छा रखने वाले मज़बूत चेहरे साथ आ रहे हैं, और हमारा संगठन प्रदेश में काफी सशक्त है। हम जल्दी ही हर वार्ड पर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान करेंगे। अगर हमें एमसीडी में दिल्ली की जनता आशीर्वाद देती है तो हम दिल्ली में महाराष्ट्र के बारामती का मॉडल लागू करके दिखाएंगे। 

धीरज शर्मा : राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस


Comments