वेजिटेरियन अंडा भूजिया...

वेजिटेरियन अंडा भूजिया, वेजले ने बनाए प्रोटीन से भरपूर सोया फूड

कुलवंत कौर, संवाददाता 

नई दिल्ली। यह कहना अतिश्योक्ति नहीं होगी की अब भोजन में वेजिटेरियन भोजन भी नॉनवेज की तरह खा सकते हैं। सोयां पोस्टिकता से भरपूर एक सम्पूर्ण भोजन होता है। आज जिस तरह लोगो में वेजिटेरियन भोजन खाने का लगाव बढ़ता जा रहा है वहीं लजीज खाने वाले भी अब सोया से बने पौष्टिक भोजन की ओर आकर्षित होने लगे हैं। उनकी इच्छा पूरी कर रहा है वेजल के सोया से बने करीब 15 तरह के भोजन, जो पूरी तरह वेज्ले के अपने द्वारा तैयार किए जाने वाले मसालों से बनाएं जातें हैं।

बेजले के सीइओ अमित बजाज  ने बताया कि प्रगति मैदान में लगे 41वे अंतराष्ट्रीय व्यापार मेले में हम कई वर्षो से स्टाल लगा रहे हैं, और लोगों का प्यार हमको मिल रहा है। बजाज ने बताया कि व्यक्ति भोजन तो करते ही हैं, लेकिन स्वाद किस्में मिले यह अलग विषय है। लेकिन नॉन वेज खाने वाले अगर हमारे बनाएं सोया के वेजिटेरियन भोजन का स्वाद एक बार चख लेगा तो उसे वही भोजन में नॉनवेज का स्वाद लगेगा। इस बार हमने लोगों की पसंद पर वेजिटेरियन अंडा भूजिया पेश की जो आपको अंडा और हमारी सोया भूजिया में स्वाद एक जैसा लगेगा।

अमित बजाज ने कहा की हम चेलेंज करतें हैं कि कोई भी हमारे सोया भोजन में किसी भी तरह से मिलावट दिखा दे।मसालों से लेकर तेल भी हम पियोर इस्तेमाल करते हैं। हमारे सारे भोजन पूरी तरह ऑर्गेनिक और सरकारी स्तर पर सभी पैमाने पर खरे होते हैं।

Comments