कुलदीप सिंह भोगल...

कुलदीप सिंह भोगल फिर हुए शिरोमणि अकाली दल बादल के साथ

कुलवंत कौर, संवाददाता 

नई दिल्ली। जो भी पार्टी दिल्ली में बंदी सिखो की रिहाई की बात करेगा  उस पार्टी को  सिख कोम का वोट  देना संगत के साथ न्याय होगा ,यह कहना था शिरोमणि अकाली दल, बादल दिल्ली के अध्यक्ष सरदार परमजीत सिंह सरना का। सरदार कुलदीप सिंह भोगल, सिख नेता जो कई सालो से सीखी न्याय के लिए संघर्ष कर रहे हैं।पहले भी शिरोमणि अकाली दल, बदल के साथ रहे,किसी कारण भाजपा में चले गए थे।आज फिर अपने भारी समर्थको के साथ दिल्ली अध्यक्ष    परमजीत सिंह सरना के नेतृत्व में वापसी हो  गए ,उनका सरना ने सरोपा और पटका पहनाकर स्वागत किया, कहा कि, उनके आने पर पार्टी को मजबूती मिलेगी पूरे देश में पार्टी की विचारधारा को बड़ाने में मदद मिलेगी।

सरना, ने बताया हम दोनो गत कई वर्षो से एक साथ काम कर चुके हैं, चाहे  सिखो के न्याय के लिए ,चाहे 84दंगो के पीड़ित हो, या बंदी सिखो की रिहाई की बात हो भोगल ने हमेशा आगे बढ़ कर कोम का साथ दिया है।आज जिस तरह से दिल्ली कमेटी में भ्रष्टाचार व्याप्त हैं, संगत  को न्याय नहीं मिल रहा हम दोनो अब साथ काम करेंगे,उन्होंने बताया कि दिल्ली गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जो घपले कर रही है उनका चेहरा बेनकाब करेंगे। भोगल के आने से पार्टी और मजबूत होगी।

कुलदीप सिंह भोगल ने बताया कि आज में अपने पुराने घर में आ गया, मैने प्रधान मंत्री, गृह मंत्री से भी मिला, बंदी सिखो की रिहाई की बातें की लेकिन कोई हल निकलता नही दिखाई दिया। 84दंगो के पीड़ित जो उत्तर प्रदेश में थे उनको न्याय नहीं मिल रहा  इससे दुखी होकर वापस अपनी पार्टी में आया हू,जो भी जिम्मेदारी मिलेगी निभाऊंगा।

Comments