नेहरू युवा केंद्र नई दिल्ली...

नेहरू युवा केंद्र नई दिल्ली द्वारा एकता दौड़ का आयोजन 

कुलवंत कौर, संवाददाता 

नई दिल्ली। सरदार पटेल की 147वीं जयंती पर देश भर में रन फॉर यूनिटी दौड़ का आयोजन 31 अक्तूबर, 2022 को भारतीय इतिहास की महानतम विभूति लौहपुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 147वीं जयंती के अवसर पर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के नेहरू युवा केन्द्र संगठन द्वारा देश के सभी राज्यों के सभी जिलों में ‘रन फॉर यूनिटी’ शीर्षक से 75000 दौड़ों का आयोजन किया गया।

स्वतंत्र भारत के पहले उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की याद में 2014 में राष्ट्रीय एकता दिवस की शुरुआत की गई थी। पटेल ने भारत के स्वतंत्रता आंदोलन और 565 रियासतों से भारत के एकीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यही कारण है कि भारत सरकार ने देश के लौह पुरुष की स्मृति में गुजरात में नर्मदा नदी के पास सरदार वल्लभभाई पटेल की एक विशाल प्रतिमा का निर्माण किया।

इस कार्यक्रम के अंतर्गत नेहरू युवा केंद्र नई दिल्ली द्वारा, जिला प्रशासन नई दिल्ली व संबंध युवा क्लबों, स्वयंसेवकों के साथ मिलकर एकता दौड़ का आयोजन किया गया. जिसमें युवाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और एकता की शपथ ली।

नेहरू युवा केंद्र नई दिल्ली की जिला युवा अधिकारी ने युवाओं को संदेश दिया की भारत की एकता और अखंडता बनाये रखना युवाओं का कर्तव्य है जिसके लिए युवा देश विरोधी शक्तियों का खंडन करें।

Comments