फाइट ऑफ मार्शल...

फाइट ऑफ मार्शल आर्ट का दिल्ली में आगाज

बंसी लाल, वरिष्ठ पत्रकार 

नई दिल्ली। फाइट ऑफ नाइट एक अद्भुत खेल है जिसमें टाइकोन दो, कुंगफू, जूडो कराटे का मिला जुला स्पोर्ट गेम है। संस्था कई वर्षो से मार्शल आर्ट के माध्यम से खास कर महिलाओं को आत्मसुरक्षा, महिला सुरक्षा, के प्रति जागरूक करते है। आगामी 18दिसंबर को त्याग राज स्टेडियम में वर्ष की सबसे बड़ी मिक्स मार्शल आर्ट की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता का यह पांचवा संस्करण होगा।

परबल प्रताप सिंह तोमर दिल्ली अध्यक्ष ने बताया कि मिक्स मार्शल आर्ट की अलग पहचान हैं, यह विदेशों में खेला जाने वाला बड़ा पसंदीदा आत्म सुरक्षा के लिए खेला जाने वाला खेल है। अब इसे भारत में भी युवा वर्ग में इसे पहचान मिले इसके लिए योजना बनाई जा रही है।

उन्होंने बताया कि स्कूलों ,कालेजों और इंस्टीट्यूशन में इसे ले जाने का बीड़ा उठाया है। इसी दिन देश पर शहीद होने वाले हमारे CRPF जवानो की शहादत को स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ मिक्सड मार्शल आर्ट्स अपनी श्रद्धाँजलि अर्पित कर शहीदों के परिवारी जनो का सम्मान करेगी

इस कार्यक्रम का शुरुआत के लिए आज टूर्नामेंट के लिए  पोस्टर और टीशर्ट लॉन्च भी की गई। प्रेस वार्ता को संस्था के चेयरमैन देवेंद्र प्रताप सिंह और उपाध्यक्ष विकास शर्मा, समाज सेवी भिभोर जी आनंद संतोष चोपड़ा भी उपस्थित रहे।

Comments