द बॉडी शॉप इंडिया...

द बॉडी शॉप इंडिया ने युवाओं की आवाज को और बुलंद करने के लिए पहल, लॉन्‍च की ‘बी सीन बी हर्ड’ 

कुलवंत कौर, संवाददाता 

नई दिल्ली। द बॉडी शॉप इंडिया ने भारत में बी सीन बी हर्ड  पहल को शुरू किया है। यंग इंडिया फाउंडेशन की साझेदारी में व्हाई25  पर यह पहल एक व्यापक और निष्पक्ष सामाजिक प्रभाव का प्रयास है। इसका उद्देश्य सार्वजनिक जीवन में भारतीय युवाओं की सहभागिता बढ़ाना है। द बॉडी शॉप विगत 35 वर्षों से भारत में पर्यावरणीय और सामाजिक मुद्दों पर अपने समर्थन के लिए एक अग्रणी ब्यूटी ब्रैंड बना हुआ है।

2022 में द बॉडी शॉप ने यंग इंडिया फाउंडेशन के साथ साझेदारी की है जिसका उद्देश्य व्हाई25 के माध्यम से सार्वजनिक जीवन में युवाओं की आवाज को विस्तार प्रदान करते हुए यह सुनिश्चित करना है कि हमारे देश के भविष्य को प्रभावित करने वाले मामलों में अगली पीढ़ी का उत्साहित हस्तक्षेप हो सके। दी बड़ी शॉप,और यंग इंडिया की सर्वे रिपोर्ट के अनुसार युवाओं भी भागीदारी अभी कम है।

भारत की आबादी में 50% से अधिक की उम्र 25 वर्ष से कम है ।

व्हाई25 याचिका के लिए 2.5 मिलियन हस्ताक्षरों को जमा करना : व्हाई25 याचिका पर 2.5 मिलियन हस्ताक्षर एकत्र करने के लक्ष्य के साथ द बॉडी शॉप और यंग इंडिया फाउंडेशन लोक सभा / संसद के निचले सदन में उम्मीदवारी की उम्र को वर्तमान 25 वर्ष से घटाकर 21 वर्ष करने के लिए उन्हें नीति निर्माण में भी भागीदारी सुनिश्चित किया जाना चाहिए। वर्ष 2024 तक मतदाता सूचियों में 25 मिलियन युवा मतदाताओं को जोड़ना : द बॉडी शॉप और यंग इंडिया फाउंडेशन युवा मतदाताओं से बातचीत करेंगे। इस पहल के तहत वर्ष 2024 में प्रतिनिधित्व देना, प्रमुख मांग होगी।

द बॉडी शॉप इंडिया की ब्रैंड एम्बेसडर, सुश्री सान्य मल्होत्रा का कहना है कि, “एक जिम्मेदार कलाकार और नागरिक के नाते मैंने हमेशा ही द बॉडी शॉप के सिद्धांत को अपने मन के अनुकूल पाया है - विश्वसनीय सस्टेनेबिलिटी और समावेशी सौन्दर्य से लेकर लैंगिक समानता और स्थानीय समुदायों को सहयोग के लिए भी वचन बद्ध है।उन्होंने बताया कि  व्हाई25 प्रोग्राम मेरे लिए विशेष रूप से मायने रखने वाला है क्योंकि यह युवा लोगों - विशेषकर लड़कियों - को आगे बढ़ने, अपनी बात कहने और सुनाने के लिए प्रेरित करने की मेरी व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा से काफी मेल खाता है। मेरा मानना है कि युवा के रूप में हमें अगर जिम्मेदारी के साथ अधिकार दिये जाएं तो हम बेहतर ढंग से सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं।”

द बॉडी शॉप इंडिया की सीईओ, सुश्री श्रिति मल्होत्रा का कहना है कि, “इससे इनकार नहीं किया जा सकता कि हमारी पृथ्वी और इसके निवासियों के सामने सबसे ज़रूरी मुद्दों का अगली पीढ़ी पर सबसे ज्यादा असर होगा। हमारे युवा उत्तराधिकार में हमारी जलवायु, समुदायों और देश प्राप्त करेंगे और हमें यकीन है कि सार्वजानिक जीवन में युवाओं की आवाज को ऊँचा करना सही कार्य है। व्हाई25 हमारी इस निश्चितता में शामिल है कि उद्देश्यपूर्ण, उत्तरदायी युवाओं को अधिकारसंपन्न करने से हम सभी के लिए ज्यादा समावेशी, सहानुभूतिपूर्ण और समानतापूर्ण दुनिया बनाने में काफी मदद मिलेगी।”

यंग इंडिया फाउंडेशन के संस्थापक,  सुधांशु कौशिक का कहना है कि, “भारत की सच्ची शक्ति इसके युवाओं को अधिक से अधिक संभाग मिले,वही अपने अधिकारों के लिए हमेशा संघर्षी बने रहने में उन्हे चुनाव लडने का अधिकार भी मिले।

द बॉडी शॉप के विषय में : 

अधिक जानकारी के लिए प्रोग्राम की वेबसाइट www,thebodyshop.in/beseenbeheard देखें और इस मुद्दे का समर्थन करने के लिए याचिका साइन करें।

ब्राइटन, इंग्लैंड में डेम और अनीता रॉडिक द्वारा वर्ष 1976 में स्थापित, द बॉडी शॉप एक ग्लोबल ब्यूटी ब्रैंड और प्रमाणित श्रंखला है।जिसकी 72 देशों में 3200 से ज्यादा रिटेल स्टोर हैं।

Comments