नेहरू युवा केंद्र...

नेहरू युवा केंद्र,नई दिल्ली द्वारा विश्व जनसंख्या दिवस का आयोजन

कुलवंत कौर, संवाददाता

नई दिल्ली। नेहरू युवा केंद्र नई दिल्ली के तत्वाधान में विश्व जनसंख्या दिवस मनाया गया। विश्व जनसंख्या दिवस हर साल 11 जुलाई को जनसंख्या नियंत्रण के उद्देश्य से मनाया जाता है। दुनिया में तेजी से बढ़ रहे जनसंख्या सभी के लिए चिंता का विषय है।जनसंख्या वृद्धि के लिए गरीबी, भुखमरी, बेरोजगारी प्रमुख कारण माना जाता है। लोगों को जागरूक करने के लिए दुनिया भर में 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जाता है। इस साल विश्व जनसंख्या दिवस की थीम है- "8 बिलियन की दुनिया सभी के लिए लचीला भविष्य की ओर, अवसरों का दोहन, सभी के लिए अधिकार और विकल्प सुनिश्चित करना"। जैसा कि थीम से  ही स्पष्ट हो रहा है कि दुनिया की आबादी 8 अरब पहुंच गई है ।

नेहरू युवा केंद्र, नई दिल्ली के स्वयंसेवक निखिल द्विवेदी के संयोजन में मसूदपुर में चित्रकला एवं स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसके माध्यम से लोगों को यह बताया गया कि कैसे बढ़ती जनसंख्या किसी भी देश के विकास के लिए बाधक है। जनसंख्या पर नियंत्रण करके ही लोगों के जीवन के स्तर को सुधारा जा सकता है।

Comments