इंडियन पब्लिक सर्विस...

इंडियन पब्लिक सर्विस इंप्लॉयज फेडरेशन के दिल्ली कार्यालय का शुभारंभ

कुलवंत कौर, संवाददाता 

नई दिल्ली। देश भर के विभिन्न केंद्रीय व राज्य सरकार के कर्मचारियों की 23 यूनियनों के फेडरेशन के दिल्ली कार्यालय का शुभारंभ कांता कंवर कुटीर, करोल बाग नई दिल्ली में हुआ।जिसमे देश भर से विभिन्न सरकारी विभागों के कर्मचारियों ने शिरकत की, वहीं दिल्ली कार्यालय में नए सदस्यो को शपथ भी दिलाई गई। प्रमुख रूप से उपस्थित फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष वी पी मिश्रा, सलाहकार दीपक ढोलकिया, महासचिव प्रेम चंद व अन्य कर्मचारी, अधिकारी उपस्थित रहे।  दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष अजय वीर यादव के साथ अन्य पदाधिकारियों ने सभी का स्वागत किया।

इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष वी पी मिश्रा ने संबोधित करते हुए सभी कर्मचारियों के हितों के लिए जिस भी सरकारो से लड़ना पड़ेगा हम सभी एक साथ मिलकर उनकी मांगों को मनवाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने बताया की जिस भी प्रदेश में पुरानी पेंशन योजना लागू नहीं है उसे लागू करवाने के लिए हम कोशिश कर रहे हैं। मिश्रा ने बताया की आज बेरोजगारी सबसे बड़ी समस्या है, अग्निविरो की भर्ती को लेकर बताया की यह योजना किसी भी तरह कामयाब नही होगी, इसे सरकार को वापस लेना होगा। आगे कहा की खाली पदों को जल्दी भरा जाए और 10 लाख नौकरी जो मोदी सरकार ने घोषण की है उसे केवल चुनावी घोषणा बताया।

दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अजय वीर सिंह यादव ने बताया की कर्णमुलक आधार पर जल्दी ही सभी पदो को प्रमुखता देते हुए भरा जाए जिससे उनके परिवार का भरण पोषण हो सके। उन्होंने बताया की सरकार आज अपनी मनमानी करते हुए बेरोजगारी को बढावा दे रही है, हमने सरकार से कई मांगों के लिए पत्र लिखे है लेकिन सरकार इस पर जरा भी ध्यान नहीं दें रही है। अब हमारा फैसला है कि हम फेडरेशन के माध्यम से नवंबर 2022 में एक हुंकार रैली करेंगे जिसमे देश भर के लगभग सभी कर्मचारी भाग लेंगे।

Comments