पहाड़ गंज वॉर्ड...

करोल बाग विधानसभा के पहाड़ गंज वॉर्ड में गुरु रविदास जयंती का आयोजन : अमरनाथ राजपूत 

नई दिल्ली। नई दिल्ली लोकसभा के करोल बाग विधानसभा क्षेत्र में 16 फरवरी को संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती पर पहाड़गंज वॉर्ड के कार्यकर्ताओं सहित अमरनाथ राजपूत व मोनिका के सहयोग से छ: टूटी चौक पहाड़ गंज में भजन -कीर्तन कर जयंती मनाई गई एवं प्रसाद वितरण किया गया जिसमें लोकप्रिय विधायक - विशेष रवि,  वार्ड अध्यक्ष - अमरनाथ राजपूत, मोनिका, अशोक तोमर - संगठन मंत्री,  कपिल शर्मा - यूथ विंग के अध्यक्ष, आशा शर्मा - महिला अध्यक्ष, प्रमिला- लोकसभा महिला अध्यक्ष,  अतुल जैन - एसएमसी कोऑर्डिनेटर, वार्ड कोषाध्यक्ष- इंद्रजीत तुलसानी, नीरू टंडन - मंडल अध्यक्ष, आशा शर्मा, रजनी, विमला सैनी, मीना, कपिल शर्मा, मनोज, कमल,  सुरेंद्र राजपूत,  शशांक, सोमनाथ, प्रवीण, सुरेंद्र भाटिया सहित कई आप कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।


वॉर्ड अध्यक्ष - अमरनाथ राजपूत नें जानकारी में कहा की इतिहासकारों द्वारा हिंदू मान्यताओं के अनुसार माघ पूर्णिमा के दिन गुरु रविदास जयंती बहुत अनुकूल मानी जाती है। भारत की जमीन पर कई महान गुरुओं ने जन्म लिया है जिनका योगदान आज भी लोग भूले नहीं है। इन्हीं में से एक गुरु रविदास थे संत गुरु रविदास की गिनती महान संतों में होती है। जिन्होंने भक्ति मूवमेंट को अपनी भागीदारी से हर जगह प्रख्यात कर दिया था। संत रविदास बहुत ही सरल हृदय के थे। भक्त  इस दिन भजन-कीर्तन व प्रसाद वितरण का भव्य आयोजन करते हैं। इस दिन गुरु रविदास के दोहे भी पढ़े जाते हैं। भक्तों के लिए यह दिन किसी त्यौहार से कम नहीं होता है। उनका योगदान दुनिया आज भी याद रखती है। उनका जन्मदिन हर वर्ष माघ पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है।



Comments