राष्ट्रवादी महिला...

 राष्ट्रवादी महिला कॉंग्रेस, राष्ट्रीय कार्यकारणी की बैठक में लिए गए 5 संकल्प : डॉ सीमा मालिक

कुलवंत कौर, संवाददाता 

नई दिल्ली। राष्ट्रवादी महिला कॉंग्रेस ने विजन 2024 में होने वाले चुनाव को लेकर व कई मुद्दों पर गोवा के सिल्वा हेरिटेज रिसोर्ट में राष्ट्रीय कार्यकारणी की बैठक सम्पन्न हुई। जिसमे कई महत्वपूर्ण फेसलो पर विस्तार से चर्चा की गई। केंद्रीय कार्यालय दिल्ली में राष्ट्रवादी महिला विंग की महासचिव व प्रवक्ता ने एक वार्ता में बताया कि गोवा में 24 नवंबर को प्रस्तावित राष्ट्रीय कार्यकारणी की बैठक मान्य पीताम्बर मास्टर जी, राष्ट्रीय महासचिव और राज्य सभा सांसद व राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला विंग डॉ फौजिया खान के नेतृत्व में सम्पन्न हुई। जिसमें देश भर से  पदाधिकारी महिलाओं ने भाग लिया, विशेष रूप से गोवा के प्रदेश अध्यक्ष जॉर्ज फिलिप डिसूजा, पुर्व विधायक श्रीमती विद्या चौहान , पूर्व विधायक, डॉ आशा मिरगे पूर्व सदस्य महिला आयोग उपस्थित रही।

डॉ. सीमा मालिक ने बताया कि कार्यकारणी की बैठक में विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा करते हुए। विशेष  रूप से पांच मुद्दों पर प्रस्ताव पास किया गया जिसमें...


1. देश मे बढ़ते महिला के खिलाफ अत्याचार शोषण के लिए संघर्
2. देश की होती बेलगाम अर्थव्यवस्था।
3. बढ़ती बेरोजगारी।
4. वितीय साक्षरता।
5. संसद में महिलाओं को मिले33 प्रतिशत आरक्षण के लिए संषर्ष ।

   सभी ने एकमत से प्रस्ताव पास कर राष्ट्रवादी कॉंग्रेस पार्टी को मजबूत करने व मान्य शरद पवार राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रवादी कॉंग्रेस पार्टी के विचारों को जन जन तक पहुचाने का संकल्प लिया।

Comments