"झलक प्रदर्शनी"...

 "झलक प्रदर्शनी"

  भारी संख्या में खरीदारी करने पहुचे लोग

कुलवंत कौर, संवाददाता 

नई दिल्ली।  राजधानी दिल्ली के यमुना पार होटल लीला में झलक प्रदर्शनी में भारी संख्या में लोग खरीदारी करने पहुंचे, खास कर महिलाएं भारी संख्या में पहुची।

इस  प्रदर्शनी में देश के विभिन्न राज्यों से लगभग 70 के करीब स्टाल सजे हुए थे।      

                          

इस  प्रदर्शनी में लगे होनर बाई मेघना के स्टॉल पर काफी संख्या में लोग उपस्थित थे। मेघना ने बताया कि मिरांडा कालेज से साइंस विषय की पढ़ाई की ओर इस पर काम भी किया लेकिन मन कुछ अलग करने के विषय मे लगा था। तभी माता पिता से बात की ओर उन्होंने मुझे पूरा सहयोग दिया। मैं अभी भी आइएएस की तैयारी कर रही हूँ यहाँ मैने पहली बार स्टाल लगाया है सभी सामान मैने अपने हाथों से बनाया है। इस मेले में सबसे ज्यादा महिलाओं की भीड़ बनारसी एवं राजस्थानी सूट और दुपट्टे के स्टाल पर लग रही है। इसमें शहर वासियों की हर जरूरत को एक छत के नीचे ही पूरी करने की कोशिश की गई है। इसमें होम डेकोरेट से लेकर सर्दियों से संबंधित विभिन्न प्रकार के कपड़े, पंजाबी जूती, ट्रेडिशनल ज्वेलरी, डिजाइन कपड़ों को शामिल किया गया था।              

 प्रदर्शनी के आयोजको ने बताया कि ताने-बाने के साथ रंगों का समीकरण पुराना है जिसमें धागों को रंग कर या ताने-बाने के बराबर नापतोल से बने कपड़े को रंग कर आकर्षक बनाया जाता है। लेकिन रंगों की यह कलाकारी जब ब्रश के जरिए कपड़ों पर उतर जाए तो उसका रूप और भी निखार देती है। दिल्ली में लगी हमारी यह प्रदर्शनी अब की सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शनी है। इस प्रदर्शनी में मुंबई, दिल्ली, हरियाणा, लुधियाना, चंडीगढ़, बेंगलुरू, राजस्थान जैसे अन्य राज्यों से व्यापारी अपने प्रोडक्ट की प्रदर्शनी लगाने के लिए पहुंचे थे।


Comments