राजधानी दिल्ली में...

राजधानी दिल्ली में सिविल डिफेंस में काम करने वाली लड़की की बेरहमी से हत्या

          फोटो मृतका राबिया 

खुशबू (संवाददाता)                                                                     

नई दिल्ली। दिल्ली सिविल डिफेंस में काम करने वाली युवती राबिया की बीते गुरुवार को फरीदाबाद के सूरजकुंड-पाली रोड पर गला रेत कर हत्या की गई। वारदात के बाद एक शख्स ने खुद को युवती का पति बताते हुए दिल्ली के कालिंदीकुंज पुलिस स्टेशन में सरेंडर कर हत्या की जिम्मेदारी ली।

दिल्ली पुलिस की पूछताछ में आरोपित नजमुद्दीन ने बताया कि 26 अगस्त गुरुवार को वो उसे सूरजकुंड ले गया और वहां पर उससे करेक्टर को लेकर सवाल करने लगा। इस दौरान दोनों के बीच में झगड़ा हो गया और फिर आरोपित ने राबिया पर चाकू से वार कर उसे मार डाला। दिल्ली पुलिस को आरोपित नें बताया राबिया के चरित्र पर शक होने लगा था। दोनों ने कोर्ट में जून महीने में शादी की थी। हालांकि वह शादी का कोई प्रमाण नहीं दिखा सका है। आरोपित ने पुलिस को बताया कि वह राबिया को बाइक पर लेकर सूरजकुंड पाली रोड पर सुनसान इलाके में लेकर गया था। जहां उसने बाइक रोककर राबिया को सड़क किनारे झाड़ियों में ले जाकर गला रेतकर हत्या कर दी थी।

परिवार को नहीं पता कि बेटी की हुई है शादी

दिल्ली के जैतपुर निवासी आरोपित नजामुद्दीन ने दिल्ली पुलिस के पास आत्मसमर्पण करते वक्त कहा कि उसने अपनी पत्नी राबिया की हत्या कर शव को सूरजकुंड पाली रोड पर फेंक दिया है। उधर, मृतका राबिया के पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी की शादी हुई है इस बात की उन्हें सूचना नहीं है। आरोपित नजामुद्दीन सिविल डिफेंस में कार्यरत था। उसने ही उनकी बेटी की नौकरी लगवाने में मदद की थी। तब से दोनों काफी करीब थे। अक्सर नजामुद्दीन उनके घर भी आया जाया करता था। उन्होंने निजामुद्दीन के खिलाफ उनकी बेटी की हत्या की शिकायत सूरजकुंड पुलिस को दी। पुलिस ने इस मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर पोस्टमॉर्टम कराकर शव को मृतक युवती के पिता को सौंप दिया है।

फरीदाबाद पुलिस को शुक्रवार को कालिंदीकुंज पुलिस स्टेशन से दिल्ली की पुलिस ने सूचना दी कि एक व्यक्ति ने सूरजकुंड में हत्या कर शव फेंककर दिल्ली आकर सरेंडर किया है। आरोपित के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फरीदाबाद पुलिस द्वारा पुलिस प्रोडक्शन रिमांड पर लाकर मामले में गहनता से पूछताछ करेगी।

वहीं इस मामले ने राजनीतिक मोड़ भी लिया। भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने इस मामले में ट्वीट करते हुए कहा कि राबिया के साथ कई लोगों ने बर्बरता की और फिर पूरे शरीर को चाकुओं से गोद दिया। चंद्रशेखर आजाद ने लड़की को इंसाफ देने की भी मांग की। मीडिया की चुप्पी पर भी उठ रहे सवाल दिल्ली की राबिया के साथ जो कुछ हुआ, उसने एक बार फिर से लोगों को दहला कर रख दिया। वो लड़की जो देश की सेवा कर रही थी, उसके साथ इस तरह की वारदात होना झकझोर देने वाला है। सोशल मीडिया पर राबिया हत्याकांड का मुद्दा गरमाया है, लोगों द्वारा राबिया को इंसाफ दो के लिए आवाजें उठ रही है। इसके साथ ही कुछ लोग #JusticeForRabia हैशटैग ट्रेंड करते नजर आए। 


Comments