मोदी योजनाओं की जानकारी...
मोदी योजनाओं की जानकारी दे रहा है

महिला मोर्चा- मनी बंसल

 



    पूर्वी  दिल्ली


                 दिल्ली विधानसभा के चुनाव नजदीक हैं। महिलाओ की चुनाव में भागीदारी को समझते हुए  भाजपा दिल्ली प्रदेश संगठन ने अपनी सभी महिला मोर्चा को बहनों को बूथों पर बैठक लेने के लिए भेजा हुआ है। इसी के तहत उत्तर पूर्वी जिला महिला मोर्चा की ज़िला अध्यक्ष मनी बंसल के नेतृत्व में उनकी पूरी  टीम बुराडी से लेकर झडौदा सीलमपुर, मौजपुर, युमना विहार, घोडा करावल नगर जगह-जगह, गली-गली बूथों पर बैठक लेकर महिलाओ से संपर्क कर रही है।



गंदे पानी प्रदूषण सीवर आदि गंभीर मुद्दे पर चर्चा की जा रही है। 370 धारा का हटना,   राम मंदिर के  बनने का रास्ता साफ़ हो जाना, तीन तलाक जैसे मुद्दे को मोदी सरकार ने  इस साल में किया। मोदी सरकार ने महिलाओ की भागीदारी को बढावा दिया है। महिला मोर्चा अध्यक्ष  बसल ने कहा कि यदि इस बार दिल्ली विधानसभा में भाजपा सरकार आती है तो दिल्ली का विकास  होना ज्यादा संभव  है क्योकि केन्द्र व  निगम में अभी भाजपा सरकार है। निगम का फंड  केजरीवाल सरकार ने रोक रखा है जिसके कारण छोटे छोटे काम निगम नही करा पा रही है।



 


            



Comments