गांधी जयन्ती पर प्लास्टिक...

गांधी जयन्ती पर प्लास्टिक प्रतिबन्ध के लिए बाबरपुर में चलाया जागरूकता अभियान



पूर्वी दिल्लीः दो अक्टूबर के दिन भारत मे दो महापुरुषों का जन्म हुआ और दोनों ने ही अपना नाम इतिहास में दर्ज कराया। महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री दो ऐसी महान विभूतियां भारत मे जन्मी जो पूरे विश्व मे अपनी छाप छोड़ गई। ये कहना है बाबरपुर निगम पार्षद कुसुम तोमर का। उन्होंने कहा कि इस मौके पर  अपने वार्ड बाबरपुर 50E में मार्किट से पॉलीथिन इकट्ठा की ओर सफाई अभियान चलाया साथ ही साथ प्लास्टिक प्रतिबन्ध के लिए जागरूकता अभियान चलाया।इसमे सेनिटेशन विभाग, पर्यावरण  सरंक्षक, मलेरिया विभाग के लोगों के साथ  हमारे मण्डल के वरिष्ठ कार्यकर्ता व आरडब्लूए के सुनील राणा, अशोक राणा, देवेन्द्र शर्मा, कुसुम जैन, अलका जैन, विष्णु शर्मा, योगेश सोनी, डॉ अग्रवाल, मनोज अग्रवाल  शामिल हुए।


Comments