बाबरपुर रामलीला ग्राउंड से...
बाबरपुर रामलीला ग्राउंड से जमकर लगे श्रीराम के जयकारे— वीरेन्द्र खन्डेलवाल

 



पूर्वी दिल्लीः श्री आजाद राम लीला कला केंद्र बाबरपुर द्वारा प्रभु श्री राम की राम बरात का भव्य आयोजन किया गया जोकि बाबरपुर रामलीला ग्राउंड से शुरू होकर 100 फुटा रोड लोनी रोड, शाहदरा, रोहतास नगर और हनुमान रोड होते हुए बाबरपुर बस टर्मिनल  रामलीला ग्राउंड पर समाप्त हुई। राम बरात में कई झांकियां और बैंड-बाजे, ढोल-ताशे, हाथी-घोड़े आदि सम्मिलित रहे। इसमें मुख्य रूप से पंचमुखी हनुमान, माता की झांकी, शंकर परिवार, ताड़का वध, राधा कृष्ण  की झांकियां और राम लखन सीता सहित अन्य झांकियां थी।


लीला वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीरेन्द्र खन्डेलवाल ने बताया कि राम बरात का भव्य शोभा यात्रा के रुप में निकाली गई जिसका रामभक्तों ने जगह-जगह पर भव्य स्वागत भी किया। जय श्रीराम के नारों की गूंज से पूरा बाबरपुर विधान सभा इलाका राम भक्तिमय हो गया। इसी के तहत दुर्गापुरी के पास तक्षशिला टांक ब्राह्मण समाज रामबरात के स्वागत के लिए शिविर लगाया गया। स्वागत से पूर्व संस्था के पदाधिकारियों ने भगवान को भोग लगाया। प्रधान और संस्था के समस्त पदाधिकारियों ने रामबरात का भव्य स्वागत किया। यही नही संस्था के सुशील शर्मा और अन्य रामभक्तो ने सदस्यों ने इस खुशी पर जमकर नृत्य किया। बारात को देखने काफी लोग उपस्थित थे।


इस राम बरात आयोजन श्री आजाद रामलीला कला केंद्र द्वारा किया गया। लीला सचिव  राजेंद्र बेलवाल की अगुवाई में राम बरात का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से कुंवर विजय सिंह, शिवकुमार,  चक्रेश अग्रवाल, रविंद्र ठाकुर, सुशील शर्मा, संजय राजपूत, सुनील कुमार, वीरेंद्र खंडेलवाल, रमाकांत कौशिक, राजपाल कवर, कपिल शर्मा, पंकज, काले ,अनूप शर्मा, संदीप रोहिल्ला, सचिन गुप्ता, राजकुमार प्रधान, अखिल भारतीय टांक ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष दिनेश वत्स, महासचिव सुशील धनवंतरी, तक्षशिला टांक ब्राह्मण सभा अध्यक्ष बाल किशन दीक्षित, सुनील कुमार, विपिन वशिष्ठ, अशोक नारायण, आसाराम, आत्माराम,   उदय दत्त शर्मा, विजय कुमार, नरेंद्र बच्चस, प्रवीण कुमार, गणेश दत्त व अन्य गणमान्य लोग सम्मिलित रहे।



Comments