स्कूल वैन चालक को ...

स्कूल वैन चालक को दिनदहाड़े बदमाशों ने गोली मारी , वारदात हुई कैमरे में कैद  



शुक्रवार दोपहर नरेला इंडस्ट्रियल इलाके में स्कूल वैन चालक की गोली मार दी। सरेआम हुई ये वारदात एक मोबाइल कैमरे में कैद हो गयीं। मृतक 22 साल का विकास उर्फ विक्की अजीतपुरिया है। इस वारदात के बाद हमलावर फरार हो गए। वाजितपुर गांव में रहने वाला विक्की शुक्रवार को हो लम्बी कलां स्थित मान पब्लिक स्कूल के सामने बच्चों का इंतजार कर रहा था। वह वैन में बैठ मोबाइल देख रहा था तभी 2 बदमाश आए, जिनमें एक ने बेहद नजदीक से उसे गोली मार दी।


दोपहर करीब एक बजे हुई इस घटना के बाद पुलिस को मामले की सूचना मिली।  शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। अस्पताल में भर्ती कराया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस को वारदात के पीछे आपसी रंजिश का शक है। उसकी गांव के मोनू से रंजिश चल रही थी। वो तो शुक्र है हमले के वक्त कैब में बच्चे नहीं थे। अगर ऐसा होता तो बच्चों को भी गोली लग सकती थी।


Comments