यमुनापार की जनता ...

यमुनापार की जनता को मिलेगी जाम से मुक्ति : मनोज तिवारी



 दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व उत्तर-पूर्वी दिल्ली लोक सभा के सांसद मनोज तिवारी के अथक प्रयासों द्वारा यमुनापार की जनता को गणतंत्र दिवस पर मिला एलिवेटेड रोड का तोहफा। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के दिन यमुनापार के लोगों के लिए ऐतिहासिक दिन हुआ, जब केन्द्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी व केन्द्रीय मंत्री विजय गोयल, सांसद मनोज तिवारी द्वारा केंद्रीय मंत्री सतपाल सिंह और जनरल वी के सिंह द्वारा अक्षरधाम से सहारनपुर रोड बॉर्डर को जोड़ने वाली छह लेन एलिवेटेड रोड़ का शिलान्यास किया।


यह 155 किमी की रोड होगी जिसमें 19 किमी ऐलिवेटेड रोड शामिल है। इस मौके पर दिल्ली भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं राष्ट्रीय पदाधिकारी सहित यमुनापार के भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। उत्तर पूर्वी दिल्ली जिला अति पिछड़ा होने के साथ-साथ पूर्व की सरकारों की उपेक्षा का शिकार हो रहा है। ऐसे में मोदी सरकार सबका साथ सबका विकास के सपने को पूरा करते हुए यमुनापार के लोगों को 6 लेन के एलिवेटेड रोड़ की सौगात दी है। इस एलिवेटेड रोड के बनने के साथ ही यमुनापार को जाम से मुक्ति मिलेगी, उनकी परेशानियों को दूर करने के प्रयास में लगे हुये हैं। हमें गर्व है कि हम उस देश के सिपाही की सेना के एक हिस्सा है जो उनके दिशा निर्देशों पर जनता की सेवा कर रहे है। सांसद मनोज तिवारी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को इस शिलान्यास के लिए आभार व्यक्त करते यमुनापार की जनता को इस गणतंत्र दिवस के तोहफे के लिए बधाई दी 


Comments