तिरंगे को सलामी ...

तिरंगे को सलामी देकर मनाया गणतंत्र दिवस 



पूर्वी दिल्ली। यमुना विहार लिटिल फ्लॉव्रस स्कूल में गणतंत्र दिवस पर बच्चों ने शानदार प्रस्तुति देकर इस दिन को खुशियो के साथ मनाया। इस शुभ अवसर पर स्कूल के बच्चों ने सुन्दर-सुन्दर कार्यक्रमों के प्रस्तुति के साथ इस दिन का महत्व बताने वाले व्यक्तव्य प्रस्तुत किये। बच्चों ने बताया कि इस दिन का क्या महत्व होता है? इस मौके पर स्कूल की मुख्याध्यपिका विम्मी जैन ने बच्चों को अच्छी सिक्षा के साथ अच्छे संस्कारों ग्रहण करने का आशीर्वाद देते कहा कि छब्बीस जनवरी का दिन हमारे संविधान को लागू करने वाला दिन हैं और यह दिन इसलिए भी ज्यादा महत्व रखता हैं कि इस संविधान लागू होने से हमें हमारे अधिकार एंव कानूनों की स्वतंत्रता मिली थी। उन्होने इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए स्कूल के समस्त स्टाफ के साथ कार्यक्रम में शामलि बच्चों को शुभकामनाएं दी और तिरंगे को सलामी देकर मनाया गणतंत्र दिवस ।


Comments