सुश्री पूजा कौशिक को ...

सुश्री पूजा कौशिक को 'काव्य कुसुम' की मानद उपाधि से किया गया सम्मानित



नई दिल्ली। केंद्रीय हिंदी संस्थान, आगरा, मानव संसाधन विकास मंत्रालय, भारत सरकार एवं राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था साहित्य मंडल श्री नाथद्वारा के संयुक्त तत्वाधान में राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। आयोजित इस समारोह में श्रीमती पूजा कौशिक, हिंदी अध्यापिका, एमिटी इंटरनेशनल स्कूल, पुष्प विहार, को साहित्य के क्षेत्र में उनके योगदान हेतु प्रशस्ति पत्र देकर, राष्ट्रीय स्तर पर काव्य फुसुम की उपाधि से सम्मानित किया गया। पूजा कौशिक का सम्मान शॉल, उपाधि पत्र, पगड़ी, श्रीनाथ जी की छवि, श्रीफल इत्यादि से प्रशस्ति गान सहित वरिष्ठ साहित्यकारों गीतकारों कवियों एवं अनेक विद्वानों जैसे डॉक्टर हरीश अरोड़ा जी, सुषमा भंडारी जी कवि विजय भारद्वाज जी, सविता चङ्का जी आदि के मध्य हुआ। 16 फरवरी 1979 को जन्मी पूजा कौशिक की प्रकाशित कृतियां हैं – गीत किसने गाया, पंच पर्णिका, वृंद का श्रृंगार काव्य (प्रकाशनाधीन), साझा काव्य एवं कहानी संग्रह तथा विभिन्न पत्र पत्रकाओं में अनेक लेख, कहानी एवं कविताएं भी प्रकाशित हो चुकी हैं। पूजा कौशिक नारी सश. क्तिकरण हेतु प्रयासरत संस्था पिंकिश की हिंदी पत्रिका की मुख्य संपादिका भी हैं।


Comments