राष्ट्रीय मानव पार्टी...

राष्ट्रीय मानव पार्टी ने की दिल्ली प्रदेश पदाधिकारियो की घोषणा

कुलवंत कौर, संवाददाता 

नई दिल्ली। राष्ट्रीय मानव पार्टी ने अपनी दिल्ली प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी। राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेश शेट्टी ने सर्वसम्मति से दिल्ली कार्यकारिणी टीम की घोषणा की जो निम्न प्रकार हैः- रमेश कुमार झंकार - दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष, अश्वनी राघव - प्रदेश महासचिव (संगठन)ओम प्रकाश प्रदेश कोषाध्यक्ष, प्रदुमन कुमार प्रदेश उपाध्यक्ष, सुशील कुमार प्रदेश उपाध्यक्ष, विजय, कुमार प्रदेश उपाध्यक्ष, इंद्रजीत शर्मा प्रदेश सचिव, रंजीत कुमार, प्रदेश सचिव, सरस्वती प्रदेश सचिव, संतोष सिंह प्रदेश सचिव, मनोज चंदेल प्रदेश सचिव।

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष एम. योगेश शेट्टी ने कहा कि मैं दिल्ली प्रदेश के नवनियुक्त सभी पदाधिकारियो को हृदय से धन्यवाद देता हूं और आप सभी से आशा करता हूं, कि आप सभी पार्टी के लिए तन-मन-धन से सदैव तैयार रहेंगे।उपरोक्त कार्यक्रम में राष्ट्रीय कार्यकारिणी टीम के सभी पदाधिकारी बी.एस. चौहान (राष्ट्रीय महासचिव), रमेश कुमार झंकार (राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) एवं दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष), एस. राज (राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष), प्रिया सक्सेना (राष्ट्रीय उपाध्यक्षा), मुर्सलीन कुरैशी (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष), एवं मुकेश मिश्रा (राष्ट्रीय सचिव) सहित सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Comments