भारत सरकार...

भारत सरकार सिखों को भी बनाए राज्यपाल : बीबी रंजीत कौर 

राजकुमार, संवाददाता 

नई दिल्ली। जानकारी के अनुसार आने वाले दिनों में भारत सरकार 11 राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति करने जा रही है, हमारी मांग है कि सिख समुदायों की भावनाओ को देखते हुए इस बार सिख को भी राज्यपाल बनाया जाय।शिरोमणि अकाली दल दिल्ली इकाई की महिला विंग की अध्यक्षा श्रीमती बीबी रणजीत कौर ने केंद्र सरकार से मांग की है।उन्होंने बताया कि सिखो पर हो रही ज्यादतियों, आम सिखों की भाजपा से बढ़ती दूरी और देश-विदेश में खालसा राज के प्रचार को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार को जल्द ही इन 11 राज्यपालों में से कुछ को नियुक्त करना चाहिए। इस उद्देश्य के लिए, सिखों के बीच कई सक्षम व्यक्तित्व हैं, कई भाजपा सिख नेता हैं और अब, कई वर्तमान और पूर्व सिख सिविल सेवा अधिकारियों के अलावा, अन्य राजनीतिक दलों के नेता भी दल छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए हैं।

Comments