नेहरू युवा केंद्र...

नेहरू युवा केंद्र नई दिल्ली द्वारा दसवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन 

राजकुमार, संवाददाता 

नई दिल्ली। कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वाधान में 21 जून श्र2024 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का विषय स्वयं और समाज के लिए योग रहा। इस अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन श्रीमती इंदिरा गांधी छावनी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पुरानी नांगल, दिल्ली छावनी में किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत आयुष मंत्रालय,भारत सरकार द्वारा जारी किए गए सामान्य योग प्रोटोकॉल के तहत योग प्रशिक्षक सुश्री मनीषा जी के द्वारा कराया गया जिसमें लगभग स्कूल के 100 बच्चों की भागीदारी रही। वहीं दूसरी ओर ब्लॉक स्तर पर नेहरू युवा केंद्र से संबंध युवा मंडलों के माध्यम से जिला नई दिल्ली के प्रत्येक ब्लॉक में 50-50 की संख्या में युवा स्वयंसेवकों ने योगाभ्यास किया।

वसंत विहार ब्लॉक में कार्यक्रम का आयोजन नई सोच नई पहल ट्रस्ट के माध्यम से मुनिरका में आयोजित किया गया जहां योग प्रशिक्षक श्रीमती कुसुम रावत जी ने युवाओं को योग के महत्व के बारे में बताया। जयदेव जी के द्वारा महिपालपुर में भी योगाभ्यास का आयोजन किया गया। दिल्ली कैंट ब्लॉक में कार्यक्रम का आयोजन उत्कर्ष महिला मंडल के माध्यम से श्रीमती मंजू चौहान के निर्देशन में कराया गया जिसमें योग प्रशिक्षक श्री राकेश जी ने महिलाओं को योगाभ्यास कराया। इसके अलावा इंडिया गेट पर हुए योग दिवस कार्यक्रम में नेहरू युवा केंद्र नई दिल्ली के स्वयंसेवकों ने प्रतिभागीता की।

नेहरू युवा केंद्र, नई दिल्ली के सोशल मीडिया के माध्यम से भी आम जनता को अपने परिवार जनों के साथ योगाभ्यास करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के लिए माय भारत ऑनलाइन पोर्टल पर प्रत्येक ब्लॉक के कार्यक्रम एवं जिला स्तरीय कार्यक्रम के इवेंट बनाए गए जिसमें युवाओं ने अपने आप को पंजीकृत कर सभी कार्यक्रमों में अपनी सहभागिता दी।

Comments