लोकतंत्र में न्यायालय...

लोकतंत्र में न्यायालय की प्रतिबद्धता आज भी कायम, आप नेता संजय सिंह को जमानत मिलना उदाहरण

कुलवंत कौर, संवाददाता 

नई दिल्ली। आप नेता राज्य सभा सांसद आबकारी नीति में ई डी द्वारा लगभग छः महीने पहले गिरफ्तार कर जेल में डाल दिये गए थे, आज उनको जमानत मिल जाना, इससे लगता हैं कि आज भी देश में न्याय तंत्र जिंदा है, यह कहना था राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ( शरद पवार) के युवा ईकाई के अध्यक्ष, इंडिया यूथ फ्रंट के संयोजक धीरज शर्मा का। इंडिया यूथ फ्रंट के अध्यक्ष धीरज शर्मा ने एक वार्ता में मोदी सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि आज मोदी सरकार भ्रष्टाचार मुक्त शासन देने की बात करती हैं वही जितने भी सबसे भ्रष्ट नेता हैं उन्हें अपनी भाजपा वाशिंग मशीन में डाल कर क्लीन चिट दे रही हैं। इनका खेल सारा देश देख रहा है। 

वही उन्होंने आप नेता राज्यसभा सांसद संजय सिंह जो छः महीने से ई डी ने फर्जी केसों में फसा कर जेल में डाला ,आज उनको जमानत मिलना मोदी सरकार कटघरे में घिर गई है,धीरज शर्मा ने कहा की जिस तरह से मान्य न्यायलय में ईडी को समय मिलने के बाद भी कोई आरोप पत्र दाखिल नही कर पाई ,इससे लगता हैं हमारा लोकतंत्र आज भी जिंदा है वही न्यायालय पर देश का भरोसा कायम है। धीरज शर्मा ने इंडिया यूथ फ्रंट की और से आप नेता को बधाई देते हुए कहा कि इंडिया यूथ फ्रंट हर तरह से आपके साथ है। उन्होंने कहा कि युवाओं में बढ़ती बेरोजगारी, इसका मोदी सरकार को लोकसभा चुनाव में विरोध का सामना करना पड़ेगा।

Comments