छठी बार सैकड़ो लावारिस...

छठी बार सैकड़ो लावारिस अस्थियों का किया विसर्जन: खोसला

कुलवंत कौर, संवाददाता 

नई दिल्ली। सुखमनी सेवा ट्रस्ट और पी न्यूज़,भीम ब्रिगेड ट्रस्ट और शहीद भगत सिंह सेवा दल द्वारा 28 मार्च 2024 को छठी बार लावारिस अस्थियों का विधि विधान से विसर्जन किया गया,सुबह-सुबह आदरणीय पदम श्री डॉ जितेंद्र सिंह शन्टी जी ने सीमापुरी शमशान घाट से सैकड़ो अस्थियां सुखमनी सेवा ट्रस्ट के सदस्यों को दी, जिनका हरिद्वार में जाकर विधि विधान से गंगा जी को समर्पित किया गया और सभी ने उन सैकड़ो लावारिस अस्थियों को गंगा जी से मोक्ष की कामना की व आए हुए सभी सुखमनी सेवा ट्रस्ट परिवार के सदस्यों के घर परिवार में भी सुख शांति का आशीर्वाद मांगा।

यह कार्यक्रम ट्रस्ट द्वारा छठी बार किया जा रहा है जिसकी राष्ट्रीय अध्यक्ष रोशनी रहेजा जी, राजू रहेजा, उपाध्यक्ष मंजू जी ,भीम ब्रिगेड ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव खोसला, संकल्प चैरिटेबल ट्रस्ट की अध्यक्ष सुषमा वशिष्ठ ,p न्यूज़ के संस्थापक डॉ नदीम अहमद, पर्यावरण रक्षक राहुल जी ,लता जी, परमजीत कौर ,सुरिंदर पाल सिंह रामा जी,विनोद गुप्ता जी, केशव जी,विश्व के प्रथम सरदार जादूगर जितेंद्र सिंह बब्बर. छोटा हाथी टेंपो में अस्थियां ले जाने वाले चालक संजय जी जो हमेशा यह सेवा करते हैं, कोई भी इस कार्य में सहयोग देना चाहता है या साथ चलना चाहता है वह हमारे से संपर्क कर सकता है राजीव खोसला ने साथ जाने वाले सभी राष्ट्र प्रेमियों का धन्यवाद किया और कहा कि हम सबको यह कार्य बढ़ चढ़कर करना चाहिए जो कार्य कोई नहीं करता उसे हम करने के लिए सदैव तैयार हैं जय हिंद ,जय भारत, जय गंगा मैया की।

Comments