राष्ट्रीय जनसंभवना पार्टी...

राष्ट्रीय जनसंभवना पार्टी ने किए लोकसभा के 25 उम्मीदवार घोषित

कुलवंत कौर, संवाददाता 

नई दिल्ली। लोकसभा की तारीखों का एलान होते ही सभी पार्टियों ने ताल ठोक दी है , राष्ट्रीय पार्टी के साथ रजिस्टर पार्टियों ने भी मजबूती के साथ चुनाव में अपने अपने उम्मीदवार उतरने के लिए अभियान चलाया हुआ है।

राष्ट्रीय जनसंभावना पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र सहनी ने आज प्रेस क्लब ऑफ इंडिया दिल्ली में एक वार्ता में बताया की हम पूरे देश में भाजपा को हराने के लिए,महंगाई,भ्रष्टाचार असमानता के खिलाफ चुनाव लडेंगे,आज देश में झूट का शासन चल रहा है,जनता परेशान है,इलेक्ट्रॉल बॉन्ड के नाम पर उद्योगिक घरानों को धमका कर चंदा वसूला जा रहा है, अबतक की सबसे भ्रष्ट सरकार है। हमने पुरे देश में अपने उम्मीदवार उतरने के लिए जनसंपर्क अभियान चलाया है, आज नई दिल्ली से शिव कुमार सिन्हा को उम्मीदवार बनाया है।हमारी पार्टी भाजपा के खिलाफ अकेले चुनाव लडेगी हमारा किसी भी पार्टी से गठबंधन नहीं होगा।हम अकेले दम पर चुनाव में उतरेंगे। उपेंद्र सहनी राष्ट्रीय अध्यक्ष जनसभावना पार्टी ने अपनी दूसरी लिस्ट में 28उम्मीदवारों की घोषणा की नई दिल्ली सीट से शिव कुमार सिन्हा को उम्मीदवार बनाया है।

Comments