माता सुंदरी कॉलेज...

माता सुंदरी कॉलेज में सांस्कृतिक उत्सव सारंग 2024 का आयोजन किया गया

कुलवंत कौर, संवाददाता 

नई दिल्ली। माता सुंदरी कॉलेज फॉर वुमेन ने हाल ही में अपने दो दिवसीय वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव सारंग 2024 का आयोजन किया। उत्सव की शुरुआत एक दिवसीय शून्य कार्यक्रम, खवाबिदा, मंचीय नाटकों की प्रतियोगिता के साथ हुई। महोत्सव के उद्घाटन भाषण में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) हरप्रीत कौर ने जीवन में त्योहारों का महत्व बताते हुए कहा कि त्योहार जीवन को रोशनी व रंगीनी से भर देते हैं साथ ही हमें सहयोग प्रेम और समर्पण के भाव को भी सिखाते हैं। इस दौरान दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के महासचिव जगदीप सिंह काहलों ने विशेष तौर पर शिरकत करते हुए सभी बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

पहले दिन गुरु नानक पेपर रीडिंग, वाद-विवाद, भारतीय शास्त्री और लोक नृत्य प्रतियोगिताएं, महफिल-ए-गजल, शास्त्रीय और लोक/सूफी गायन, संस्कृत श्लोकावर्ती व प्रश्ंसामंच, स्ट्रीट प्ले, कोड-ए-थॉन जैसे कार्यक्रम आयोजित हुए। दूसरे दिन, दिल्ली विश्वविद्यालय के कॉलेजों की सांस्कृतिक टीमों ने थर्क वेस्टन डांस प्रतियोगिता, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट प्रतियोगिता, एड ओ मेनिया, ब्रेन टीज़र, रंगोली और मेहंदी प्रतियोगिताओं में भाग लिया। इस कार्यक्रम में 35 से अधिक स्टॉल लगाए गए जहां छात्रों ने अपने हस्तशिल्प और जैविक उत्पाद प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के अंत में विश्व प्रसिद्ध पंजाबी गायक गुरनाम भुल्लर ने दर्शकों के सामने अपना गायन प्रस्तुत किया।

इस दौरान जगदीप सिंह काहलों के अलावा स. आत्मा सिंह लुबाणा, स. जसमेन सिंह नोनी, परविन्दर सिंह लक्की मेहमान के तौर पर उपस्थित थे। फेस्ट के दौरान कॉलेज के विद्यार्थियों, शिक्षकों, कर्मचारियों और अतिथियों ने उत्सव का भरपूर आनंद उठाया।

Comments