इंडिया गठबंधन...

इंडिया गठबंधन के यूथ विंग ने बनाया इंडिया यूथ फ्रंट

कुलवंत कौर, संवाददाता 

नई दिल्ली। देश में बढ़ती बेरोजगारी, असमानता, महिलाओ का शोषण,किसानों पर अत्याचार,लोकतंत्र के साथ होता खिलावड़ के लिए इंडिया गठबंधन की सभी यूथ विंग ने एक सयुक्त बैठक कर यूथ फ्रंट बनाने का आह्वान किया।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पंवार गुट) के केंद्रीय कार्यालय में सभी गठबंधन की पार्टी जिसमे सपा, कांग्रेस, मुस्लिम लीग, सभी कम्यूनिष्ठ पार्टी, पी डी पी,फॉरवर्ड ब्लॉक, आल इंडिया यूथ फ्रंट, डी वाई एफ आई, आप, अन्य घटक दलों ने सर्व समिति से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शरद गुट, के यूथ विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरज शर्मा को फ्रंट का अध्यक्ष घोषित कर आने वाले लोक सभा चुनावों को लेकर युवाओं की क्या भागीदारी होगी इस पर चर्चा की गई वही देश के विभिन्न जिलों में धरना प्रदर्शन,सभा करने का निर्णय लिया है।इसकी शुरुआत मार्च के दूसरे सप्ताह से हरियाणा से शुरुआत करने का निर्णय लिया है।वही मोदी सरकार की जन विरोधी नीतियों को जन जन तक पहुंचाने के लिए संघर्ष करेंगे।

Comments