संकल्प अंत्योदय...

संकल्प अंत्योदय ट्रस्ट,भवन निर्माण मजदूरों के लिए स्वस्थ शिविर लगाया

कुलवंत कौर, संवाददाता 

दक्षिणी दिल्ली। समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को कैसे सम्मान मिले,सामाजिक सुरक्षा मिले,न्यायिक अधिकार मिले,उनके मौलिक अधिकारों के लिए निरंतर कार्य कर रहा है,संकल्प अंत्योदय ट्रस्ट गत कई वर्षो से पीड़ित, शोषित,वंचितों के हितों के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। ट्रस्ट के सदस्य शिव शंकर ने एक वार्ता में बताया कि संकल्प अंत्योदय ट्रस्ट का उद्देश्य है कि समाज में फैली कुरीतियों,असमानता, जाति भेदभाव,महिला शोषण,बाल मजदूरी,के खिलाफ जागरूकता अभियान कैंप लगाया है, जिसमे मजदूरों को उनके अधिकारों की जानकारी दी गई है।

उन्होंने बताया कि कैंप लगाने का मकसद निर्माण मजदूरों को समय पर मजदूरी मिले,कार्य स्थल पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम हो,महिला मजदूरों के लिए शौचालय का उचित प्रबंध सुनिश्चित हो इसके लिए समय समय पर हैल्थ चेकप कैम्प, निर्माण स्थल पर व्यापक निरक्षण किया जाता है।

ठेका मजदूरों को पूरी मजदूरी समय पर मिले इसके लिए भी ठेकेदारों को नोटिस किया जाता है। संकल्प अंत्योदय ट्रस्ट गरीब बच्चो के लिए निशुल्क कंप्यूटर शिक्षा, टूशन,अन्य रोजगार के लिए शिक्षित करने का काम कर रहा है।अब तक सैकड़ों छात्रों को इनका लाभ मिल चुका है,वही हमारा निरंतर प्रयास है कि कोई भी शिक्षा से वंचित न रहे।इसमें सरकारी व गैर सरकारी मिलने वाली सुविधाओं से भी उनको अवगत कराया जाता है।

Comments