आंचल की छांव...

आंचल की छांव (एनजीओ) ने सेनेटरी पेड का जागरूकता अभियान चलाया

कुलवंत कौर, संवाददाता 

नई दिल्ली। आंचल की छांव (एनजीओ) द्वारा इंडियन ऑयल के सहयोग से कीर्ति नगर क्लस्टर क्षेत्र में महिलाओं के लिए मासिक धर्म के दौरान होने वाली परेशानियों और बीमारियों के बचाव के लिए एक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान घर-घर जाकर महिलाओं के साथ मीटिंग करके सभी को सेनेटरी नैपकिन पेड वितरित किए जा रहे हैं। अभी तक 20000 से अधिक वितरित किया जा चुके हैं और 10000 पेड इस महीने के अंतिम दिन तक वितरित कर दिए जाएंगे।

आंचल की छांव (एनजीओ) की संस्थापक अध्यक्षl दीपिका मलिक ने आगे बताया जागरूकता अभियान के दौरान महिलाओं और युवा लड़कियों को हाइजीन की जरूरत, उपयोगिता, पेड को उपयोग करने के तरीके के बारे में विस्तृत जानकारी देते हैं। पूरे जागरूकता अभियान के दौरान काफी अच्छा सहयोग मिल रहा है। हम इंडियन ऑयल के सहयोग के लिए भी उनका धन्यवाद करते हैं।

अध्यक्षl दीपिका मलिक ने आगे बताया कि आज महिलाएं और बच्चियों हर क्षेत्र में सहयोग कर रही है और आगे बढ़ रही है। महिलाएं आज देश की आधी आबादी है। हमारा कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण को भी बढ़ावा देता है। संसद में पास हुए महिला बिल का भी हम स्वागत करते हैं। आज महिलाएं देश की अर्थव्यवस्था को भी बढ़ाने में सहयोग कर रही है। जैसे-जैसे हमें समाज से और कंपनियों से और सहयोग मिलेगा सपोर्ट मिलेगा हम इस अभियान को और तेजी से और बड़े क्षेत्र के अंदर विस्तार करेंगे।

Comments