एन.सी.सी...

जूनियर व सीनियर गर्ल्स कैडेट्स के सशक्तिकरण हेतु एक कैंप का आयोजन

कुलवंत कौर, संवाददाता 

नई दिल्ली। एन.सी.सी. द्वारा 400 जूनियर व सीनियर गर्ल्स कैडेट्स के सशक्तिकरण हेतु एक कैंप का आयोजन किया हैं। यह कैंप (CATC-2023) रोहिणी एन.सी.सी. भवन मे 19 नवंबर, 2023 से 28 नवंबर 2023 तक आयोजित किया जा रहा हैं। कैंप के इस दूसरे बैच में ये नवयुवतियां विभिन्न प्रकार का प्रशिक्षण जैसे- आत्मरक्षा, अग्नि शमन, हथियार संचालन सीख रही हैं। कैंप के दौरान कैडेट्स के व्यक्तित्व व चरित्र निर्माण पर भी ध्यान दिया जा रहा हैं। इसी के साथ विभिन्न सांस्कृतिक कार्यकर्मों और रोमांचक खेलों का भी आयोजन किया जा रहा हैं। जो कैडेट्स को शारीरिक और मानसिक दोनों रूप से सुदृढ़ बनाते हैं।

NCC का उद्देश्य एकता एवं अनुशासन को दर्शाते हुए 26 नवंबर को एक रक्त दान कैंप भी आयोजित किया जाएगा। जिसमे 100 कैडेट्स भाग लेंगे। कैंप कमांडांट कर्नल अब्दुल हामिद खान तथा उनके दल के नेतृत्व मे एकता और अनुशासन के मूल्य कैंप की प्रत्येक गतिविधि में समाहित होकर समाज निर्माण मे एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा हैं। 

Comments